
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी (फाइल फोटो- पत्रिका)
Ayodhya Ram Mandir Scam: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा एवं चंदा चोरी मामले की जांच चल रही है। इस मामले की जांच कर रही SIT टीम को कई अहम सबूत हाथ लगे हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ चढ़ावा चोरी विवाद को लेकर हर दिन नए-नए दावे सामने आ रहे हैं और राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है। अब इस मामले पर बीजेपी सांसद मनन मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा एवं चंदा चोरी मामले पर भाजपा सांसद मनन मिश्रा ने कहा- सरकार ने एक विशेष जांच समिति (SIT) का गठन किया है। SIT मामले की जांच कर रही है। पुलिस भी अपना काम कर रही है। जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है और ट्रस्ट से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।
सांसद मनन मिश्रा ने आगे कहा- कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का यह कहना मूर्खता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पर बयान देना चाहिए। वे देश के प्रधानमंत्री हैं। उन पर राष्ट्र और विदेश मामलों से संबंधित कई अधिक बड़ी जिम्मेदारियां हैं। पीएम मोदी बड़े-बड़े काम करते हैं, वे विदेशों से डील करते हैं। मंदिर में घोटाला हो गया, इस छोटी से बात पर पीएम मोदी क्या बयान देंगे? मंदिर में चोरी की जांच के लिए पुलिस है। SIT और अन्य जांच एजेंसियां हैं। वे अपना काम कर रही हैं।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर मचे बवाल के बीच संतों ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय का समर्थन किया है। अयोध्या के संतों ने शनिवार को बैठक करके संयुक्त प्रेस वार्ता में चंपत राय का खुलकर समर्थन किया। संतों ने एक सुर में चंपत राय को निर्दोष बताया है। संतों का कहना है कि चंपत राय पर लगे आरोप निराधार हैं। संतों ने चंपत राय पर लगे आरोपों को सोची समझी साजिश बताया है।
Updated on:
04 Jul 2026 07:43 pm
Published on:
04 Jul 2026 07:35 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
