31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राम मंदिर को देखने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस से कर सकेंगे अयोध्या का सफर, जाने कब होगी शुरु

7 जुलाई को पीएम मोदी गोरखपुर से वंदे भारत ट्रेन को करेंगे रवाना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Satya Prakash

•

Updated: 4 Jul 2023, 2:07 PM IST

दो घण्टे में अयोध्या पहुंच सकेंगे यात्री

दो घण्टे में अयोध्या पहुंच सकेंगे यात्री

अयोध्या में राम मंदिर का दर्शन करने के लिए अब श्रद्धालु वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से अयोध्या पहुंच सकेंगे। जिसके लिए यात्रियों को पहले गोरखपुर या फिर लखनऊ आना होगा। इसकी शूरुवात 7 जुलाई से हो जाएगी।

ट्रायल रन कर अयोध्या पहुंचा वंदे भारत ट्रेन

रेलवे मंत्रालय से अयोध्या को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जिसकी शुरुआत सीएम योगी के जनपद अयोध्या से होगी। अब अयोध्या से गोरखपुर सीधे जोड़ने के लिए वंदे मातरम एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है। जिसका आज ट्रायल रन किया गया गोरखपुर से चलकर वंदे मातरम ट्रेन आज सुबह अपने तय समय 8:15 से 5 मिनट पहले अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंची जहां 5 मिनट ठहराव के बाद ट्रेन लखनऊ के लिए रवाना हो गई है।

पीएम मोदी वंदे भारत ट्रेन का करेंगे शुभारंभ

गोरखपुर से अयोध्या होकर लखनऊ जाने वाली फास्ट स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन 7 जुुलाई को पीएम मोदी गोरखपुर में हरी झंडी दिखाकर करेंगे।रेल विभाग इसकी तैयारी में जुटा है। पिछले सप्ताह पूर्वोत्तर रेल विभाग अधिकारियों ने रेलवे ट्रैक का निरीक्षण भी किया था जिसकी खामियों को ठीक करने के निर्देश भी दिए गए थे।आज सुबह इसका ट्रायल गोरखपुर से , ट्रेन के प्रस्तावित डिपार्चर टाइम पर किया गया।

दो घण्टे में अयोध्या पहुंच सकेंगे यात्री

देश विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए वंदे भारत ट्रेन बरदान साबित होगा। अयोध्या पहुंचने में करीब दो घंटे व गोरखपुर से लखनऊ पहुंचने में इसे सवा चार घंटे का ही समय लगेगा। इस ट्रेन के चलने को लेकर अयोध्या के साधु संतों ने पीएम मोदी और सीएम योगी को बधाई दी है। और कहा कि अयोध्या हर विकास की यात्रा से जोड़ने का प्रयास में यह बड़ी उपलब्धि है।