22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

Ram Mandir Trust: राम मंदिर ट्रस्ट में कौन होगा नया सदस्य? महंत राजू दास बोले- ट्रस्ट का हर फैसला होगा सर्वमान्य

Ram Mandir Trust: अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत राजू दास ने राम मंदिर ट्रस्ट में नए सदस्य की नियुक्ति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का हर फैसला स्वीकार्य होगा। सदस्य के रूप में वही व्यक्ति चुना जाएगा। जो राम मंदिर की गरिमा, मर्यादा और सनातन धर्म की प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए समर्पित हो।
2 min read
Google source verification
महंत राजू दास फोटो सोर्स ANI

महंत राजू दास फोटो सोर्स ANI

Ram Mandir Trust: अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत राजू दास ने राम मंदिर ट्रस्ट में नए सदस्य की नियुक्ति को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में उन्होंने कहा कि ट्रस्ट जो भी निर्णय लेगा। उसे स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि ट्रस्ट ऐसे व्यक्ति का चयन करेगा। जो राम मंदिर की गरिमा, सम्मान और सनातन धर्म की प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा।

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत राजू दास का बयान सामने आया है। एक न्यूज एजेंसी को दिए गए अपने बयान में महंत राजू दास ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा लिया गया कोई भी निर्णय सभी के लिए स्वीकार्य होगा। ट्रस्ट जिस व्यक्ति को सदस्य के रूप में चुनेगा। वह राम मंदिर और सनातन धर्म की गरिमा को बनाए रखने वाला होगा।

ट्रस्ट का फैसला स्वीकार किया जाएगा

महंत राजू दास ने कहा, "ट्रस्ट जो निर्णय लेगा, उसे स्वीकार किया जाएगा। ट्रस्ट केवल ऐसे व्यक्ति को ही जिम्मेदारी देगा जो हमेशा राम मंदिर की मर्यादा, सम्मान और सनातन धर्म की प्रतिष्ठा की रक्षा करे। ट्रस्ट ही तय करेगा कि उसका सदस्य कौन होगा।"

ट्रस्ट के निर्णय पर देश भर के राम भक्तों की निगाहें

उनके इस बयान को राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े भविष्य के निर्णयों और संभावित नियुक्तियों के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अयोध्या में राम मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में ट्रस्ट के किसी भी निर्णय पर देशभर के रामभक्तों की नजर रहती है।

महंत राजू दास के बयान से धार्मिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं हुई तेज

महंत राजू दास ने अपने बयान के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया कि ट्रस्ट एक स्वतंत्र संस्था है। उसे अपने नियमों व परंपराओं के अनुसार निर्णय लेने का अधिकार है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रस्ट का उद्देश्य हमेशा राम मंदिर की गरिमा को सर्वोपरि रखना रहा है। आगे भी यही प्राथमिकता रहेगी। राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर समय-समय पर संत समाज और विभिन्न धार्मिक संगठनों की प्रतिक्रियाएं सामने आती रही हैं। हालांकि महंत राजू दास ने अपने बयान में किसी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं लिया। लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि ट्रस्ट जिस भी व्यक्ति को जिम्मेदारी देगा। उससे यह अपेक्षा रहेगी कि वह मंदिर की प्रतिष्ठा और सनातन परंपराओं की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करे। उनके इस बयान के बाद अयोध्या के धार्मिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सभी की नजर ट्रस्ट के आगामी फैसलों पर टिकी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग