14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस के इस पूर्व विधायक ने किया दावा, 2022 में प्रियंका गांधी बनेंगी यूपी की मुख्यमंत्री

गरीबों की लड़ाई व अन्याय के खिलाफ खड़ा होना अपराध है तो बार-बार करेगी कांग्रेस: ललितेश पति त्रिपाठी प्रिंयका के नेतृत्व में मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी है कांग्रेस कांग्रेस के सदस्यता अभियान में युवाओं की दिखी भारी भागीदारी
2 min read
Google source verification
azamgarh news

सदस्यता ग्रहण समारोह में उपस्थित कांग्रेस नेता

आजमगढ़. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने जहां प्रियंका गांधी के संघर्ष की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य का मुख्यमंत्री बताया तो योगी सरकार पर खुलकर हमला बोला। कहा कि अगर गरीबों के हक की लड़ाई लड़ना अन्याय के खिलाफ खड़ा होना अपराध है तो कांग्रेस यह अपराध करती रहेगी। उन्होंने दावा किया कांग्रेस यूपी में मुख्य विपक्ष की भूमिका निभा रही है और 2022 में प्रियंका गांधी यूपी की सीएम बनेंगी।

वे गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यूपी विपक्ष विहीन हो गया था लेकिन प्रिंयका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सत्ता की मनमानी के खिलाफ संघर्ष किया है। आज कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल की भूमिका निभा रही है। योगी सरकार में जो जुल्म, अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाता है अथवा वंचितों की लड़ाई लड़ता है वह अपराधी हो जाता है। अगर यह अपराध है तो कांग्रेस ऐसे अपराध लगातार करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास कांग्रेस के प्रति तेजी से बढ़ा है। लोग कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। वर्ष 2022 के चुनाव में यूपी में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

ललितेश पति त्रिपाठी ने कहा कि आज तमाम लोग कांग्रेसी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। इसी तरह लोगों को जोड़कर पुराने और नए कांग्रेसजनों के सामंजस्य से कांग्रेस को मजबूत किया जा सकता है। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह का एक वर्ष का कार्यकाल सचमुच बेमिसाल रहा।

विशिष्ट अतिथि विश्व विजय सिंह ने कहा जिस तरह पूरे प्रदेश में गुंडाराज कायम है इससे आमजन में रोष है। आज गुंडाराज के खिलाफ जिस तरह से कांग्रेस सड़कों पर लड़ रही है उसे देखकर लोग कांग्रेस से आशान्वित हैं। जो लोग कांग्रेस से जुड़ना चाहते हैं उन्हें जोड़ना हमारी प्राथमिकता होगी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मणीन्द्र मिश्रा ने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब कांग्रेस का संगठन ग्राम स्तर तक होगा। आजमगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा आमजन और संगठन के हित में अबतक किये गये कार्य सराहनीय है।

जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। सरकार पूरी तरह फेल है। आजमगढ़ कांग्रेस ने हमेशा आमजन की पीड़ा को समझा है, उनकी हर लड़ाई में उनके साथ खड़ी रही है और भविष्य में भी खड़ी रहेगी।

BY Ran vijay singh

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग