आजमगढ़. जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति एवं सघन पल्स पोलियो अभियान की समीक्षा बैठक हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत योजनाओं की बिन्दुवार ओपीडी एवं आईपीडी, एएनसी की गुणवत्ता, जननी सुरक्षा योजना, परिवार कल्याण सेवा, नियमित टीकाकरण, एमसीटीएस पर पंजीयन, आशा योजाना आदि पर विस्तार से चर्चा की गयी। लक्ष्य पूरा न होने के कारण जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी योजनाओं में लक्ष्य के अनुसार पूर्ति करने का निर्देश दिया।