11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़की बरामद करने हरियाणा गए दारोगा मनोज विश्वकर्मा ने गोली मारकर की आत्महत्या

आजमगढ़ से हरियाणा नाबालिग लड़की की बरामदगी के लिए गए सब इंस्पेक्टर मनोज विश्वकर्मा ने दिल्ली स्थित अपने मिश्र के आवास में आत्महत्या कर ली। आत्महत्या सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर की गई है। पुलिस जांच में जुटी है।

2 min read
Google source verification
सब इंस्पेक्टर मनोज विश्वकर्मा (फाइल फोटो)

सब इंस्पेक्टर मनोज विश्वकर्मा (फाइल फोटो)

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. नाबालिग लड़की की बरमदगी के लिए हरियाणा गए के देवगांव कोतवाली के सब इंस्पेक्टर मनोज विश्वकर्मा ने दिल्ली में अपने मिश्र के आवास पर आत्महत्या कर लिया। पुलिस प्रशासन ने उन्हें शनिवार को हरियाणा भेजा था। आत्महत्या उन्होंने अपने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर की है। मनोज प्रतापगढ़ जिलेे के रहने वाले थे। दिल्ली के यशवंत नगर में अपने दोस्त के घर रुके थे।

देवगांव कोतवाली में तैनात थे मनोज
प्रतापगढ़ जनपद के समसपुर थाना क्षेत्र के हदिगवां के रहने वाले सब इंस्पेक्टर मनोज विश्वकर्मा पुत्र स्व. माता प्रसाद आजमगढ़ की देवगांव कोतवाली में तैनात थे। उनकी तैनाती 16 जुलाई 2022 को देवगांव में हुई थी। उनकी गिनती अच्छे जांच अधिकारियों में होती थी। वर्तमान में वह एक नाबालिग के अपहरण के मामले की जांच कर रहे थे।

यह भी पढ़ेः यूपी के गाजीपुर में जमीन के विवाद में मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, अनाथ हो गया मासूम

देवगांव कोतवाली में दर्ज था अपहरण का मुकदमा
कोतवाली देवगांव कोतवाली के रामपुर कठरवां गांव की एक नाबालिग लड़की पिछले दिनों गायब हो गई थी। इस मामले में लड़की के परिवार के लोगों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की विवेचना मनोज विश्वकर्मा कर रहे थे। लड़की की बरामदगी के लिए वे 10 नवंबर हरियाणा गए थेे। हरियाणा से लौटकर वे दिल्ली के यशवंत नगर में अपने मित्र के घर रुके थे।

यह भी पढ़ेः बेरोजगारों के पास सुनहरा मौका, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत उद्योग स्थापना कि लिए 50 लाख तक ऋण पर मिलेगा 35 प्रतिशत तक अनुदान

सर्विस रिवाल्वर गोली मारकर की आत्महत्या
दिल्ली के यशवंत नगर में दोस्त के आवास पर ठहरे मनोज विश्वकर्मा ने खुद की सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर दी। यह जानकारी जब विभाग को मिली तो अधिकारी भी सन्न रह गए। मनोज ने आत्महत्या क्यों की कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। ममाले की जानकारी होने के बाद पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने प्रकरण की जांच के लिए पुलिस की एक टीम को मौके लिए रवाना कर दिया है।

दारोगा की आत्महत्या पर क्या बोले एसपी
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि कि सब इंस्पेक्टर देवगांव मनोज विश्वकर्मा शनिवार को लड़की बरामदगी के लिए हरियाणा गए हुए थे। इसी दौरान रात करीब एक बजे इनके दिल्ली के यशवंत नगर में रह रहे अपने मित्र मनीष कुमार के घर कमरे के अंदर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ेः योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कही ऐसी बात कि पूर्वांचल में मचा बवाल, मांगी माफी

दिल्ली पुलिस कर रही मामले की जांच
सब इंस्पेक्टर के आत्महत्या के मामले की जांच नई दिल्ली पुलिस कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। थानाध्यक्ष देवगांव एक टीम के साथ मौके पर रवाना हो गए है। दिवंगत सब इंस्पेक्टर के परिजनों को घटना के संबंध में सूचना दे दी गई है।