31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शौच के लिए गये युवक को मारी गोली, हायर सेंटर रेफर

रास्ते का विवाद बताया जा रहा घटना का कारण, पत्नी ने दर्ज कराई चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट
less than 1 minute read
Google source verification

image

Varanasi Uttar Pradesh

Jun 29, 2017

Crime

Crime

आजमगढ़. सरायमीर थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौर गांव में बुधवार की रात शौच के लिए सिवान में गए 35 वर्षीय युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक को जिला अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना का कारण रास्ते का विवाद बताया जा रहा है। इस मामले में घायल की पत्नी ने सरायमीर थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।



राजापुर सिकरौर ग्राम निवासी प्रमोद (35 वर्ष) पुत्र फूलचंद का गांव के ही कुछ लोगों से लगभग दस वर्षों से रास्ते का विवाद चल रहा है। इसी के चलते बुधवार की सुबह दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। विवाद की जानकारी पाकर गांव के प्रधान मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। बुधवार की रात करीब 9.30 बजे प्रमोद घर से शौच के लिए गांव के सिवान की ओर गया था। उसी दौरान उस पर जानलेवा हमला कर दिया गया। विपक्षियों द्वारा चलाई गई गोली प्रमोद के दाहिने हाथ में लगी और वह शोर मचाते हुए जान बचाकर घर की ओर भागा। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।






घायल युवक को आनन-फानन जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में घायल की पत्नी ने सरायमीर थाने में गांव के ही पिता-पुत्र सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे घटना के बाबत पूछताछ की जा रही है।