24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंड शिक्षा अधिकारी तरवां को हटाने की मांग 

शिक्षामित्र शिक्षक कल्याण समिति ने की बैठक 

less than 1 minute read
Google source verification

image

Jyoti Mini

Jan 03, 2017

teachers meting

teachers meting

आजमगढ़. उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र शिक्षक कल्याण समिति की बैठक अम्बेडकर पार्क में हुई। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर राजभर ने की। बैठक में असमायोजित शिक्षामित्रों के तत्काल मानदेय वृद्धि पर चर्चा की गयी।
जिलाध्यक्ष अनिल राजभर ने कहा कि समस्त शिक्षक संगठन के शीर्ष नेताओं से बात कर इस संबंध में समर्थन मांगा जायेगा। वीरेंद्र राजभर द्वारा जनपद स्तरीय शिक्षक शिक्षामित्र समस्याओं पर चर्चा की गयी।

उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी तरवां के खिलाफ निन्दा प्रस्ताव रखा जिसका संगठन ने समर्थन किया। उन्होंने कहाकि खंड शिक्षा अधिकारी तरवां द्वारा शिक्षकों का शोषण तथा उन्हें अनावश्यक रुप से परेशान किया जाता है। अधिकारी शिक्षकों की बात न सुनकर उनकी कमियों को गिनाकर धन उगाही में लगे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने सचिव को ज्ञापन सौंपने, खंड शिक्षा अधिकारी तरवां को तत्काल प्रभावसे हटाने व उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की मांग की। बैठक में राम मिलन यादव, शशिकांत, प्रमोद, ललित, संजय यादव, निधेश, श्यामबहादुर, मेनका, अरूण सिंह, दिलीप कुमार, हृदयवान, रमेश, राम उजागिर आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

image