Shocking video: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले से मौत का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। मामला बड़वानी के निवाली का है जहां पुलिस थाने में FIR कराने आए एक शख्स पर पुलिस थाने के अंदर ही पुलिस वालों के सामने मौत ने ऐसा झपट्टा मारा कि हर किसी के होश उड़ गए। पूरी घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वहीं इस घटना के बाद मृतक के परिजन ने जमकर हंगामा किया और थाने में बवाल करते हुए थाने के सामने शव रखकर चक्काजाम भी किया।