17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांच साल पुराने हत्या के प्रयास मामले 10 साल की सजा

दस हजार रुपए के अर्थ दंड की भी सजा सुनाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बगरू

•

image

Teekam Saini

•

Updated: 18 May 2018, 5:25 PM IST

10 year sentence for attempted murder

पांच साल पुराने हत्या के प्रयास मामले 10 साल की सजा

चौमूं (जयपुर). अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश (क्रम संख्या 20) प्रदीप कुमार मोदी ने गुरुवार को करीब पांच साल पुराने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को दोषी मानते हुए दस साल के कठोर कारावास एवं दस हजार रुपए के अर्थ दंड की सजा सुनाई है।
अपर लोक अभियोजक संजय बींवाल ने बताया कि 2 जुलाई 2013 को बीना विजय ने चौमूं थाने में मामला दर्ज करवाया था कि नंदकिशोर विजय आए दिन आए दिन उसकी बेटी को स्कूल जाते वक्त बाजार में परेशान, छेड़छाड़ एवं गाली-गलौच करता था। इस संबंध में उसके परिजनों को भी समझाया, लेकिन वह नहीं माना। 1 जुलाई 2013 को शाम 8.30 बजे उसका पुत्र सुमित दुकान से मंगलजी की छत से होते हुए घर आ रहा था। पीछे से आरोपी नंदकिशोर उर्फ नंदू ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। चिल्लाने पर वह और उसकी बेटियां गई तो आरोपी उसके पुत्र पर कुल्हाड़ी से वार कर रहा था। उसके हाथों व सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसे सवाई मानङ्क्षसह चिकित्सालय में भर्ती करवाया। पुलिस ने जांच अनुसंधान के बाद न्यायालय में नंदकिशोर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। न्यायालय में दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद गुरुवार को न्यायाधीश ने आरोपी को हत्या के प्रयास दोषी मानते हुए दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

यह भी पढे:कार्रवाई का विरोध, केरोसिन उड़ेल महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

शांतिभंग के आरोप में दो गिरफ्तार
इधर, पुलिस ने गुरुवार को शांतिभंग के आरोप में दो युवको को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह 9 बजे जैतपुरा बस स्टैण्ड से अजय पुत्र रामेश्वर प्रजापत व सुभाष पुत्र रामेश्वर प्रजापत को आपस में झगड़ा करने व शान्ति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया कर लिया गया। चर्चा ये थी कि एक बाल अपचारी समेत तीन जने शराब कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति का अपहरण करने आए थे, लेकिन इनमें से बाल अपचारी को पकड़ लेने के बाद उसके दो साथी वाहन समेत मौके से भाग गए थे, जिन्हें सूचना मिलने पर पुलिस ने वाहन समेत पकड़ लिया। वहीं थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह सोलंकी का कहना है कि अपहरण का कोई मामला नहीं है तथा न ही कोई मामला दर्ज किया गया है। दो जनों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।