31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश में ढहे मकान के मलबे में मिले 205 प्राचीन सिक्के

सामोद के तिगरिया गांव में खजाना मिलने की सूचना पर दौड़ पड़े लोग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बगरू

•

image

Kashyap Avasthi

•

Updated: 25 Jul 2018, 10:47 PM IST

samod police area rural news

बारिश में ढहे मकान के मलबे में मिले 205 प्राचीन सिक्के

सामोद. सामोद थाना क्षेत्र के तिगरिया गांव में बारिश से ढहे मकान के एक हिस्से के मलबे में चांदी के प्राचीन सिक्के मिले हैं। रात भर पुलिस व प्रशासनिक कर्मचारी सिक्के ढूंढने में जुटे रहे। उधर, खजाना मिलने की खबर फैलते ही बुधवार को बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस-प्रशासन को रात साढे आठ बजे तक मलबे की खुदाई में 205 चांदी के प्राचीन सिक्के बरामद हो चुके थे। ज्ञात रहे कि कुछ दिनों पूर्व ही बंदोल में खजाना मिलने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिससे पुलिस प्रशासन ने अफवाह करार दिया था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार तिगरिया गांव के मुस्लिम मोहल्ला में मस्जिद के सामने महबूब खां एवं उसके दो भाइयों का परिवार पुश्तैनी मकान में रहता है तथा एक भाई का परिवार जयपुर में रहता है। दो दिन पहले बारिश में इस पुराने मकान का एक हिस्सा ढह गया। मलबे से सामान निकालना शुरू किया तो बुधवार को खबर फैल गई कि मलबे में खजाना मिला है। इसकी सूचना सामोद थाना पुलिस को मिली। जिस पर सब इंस्पेक्टर मंजू चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक संध्या यादव व तहसीलदार देवीराम मीना मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मकान में रहने वाले लोगों से पूछताछ की तो जानकारी मिली कि एक चांदी सिक्का मिला, जिस पर जेसीबी मंगवाई गई। जेसीबी से मलबे को हटवाया तो उसमें से रात 8.30 बजे तक करीब चांदी के २०५ प्राचीन सिक्के बरामद कर लिए गए थे। सब इंस्पेक्टर मंजू का कहना है कि 205 सिक्के मिल चुके हैं। मलबे की खुदाई जारी है। जांच होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
मलबे से दूर रखा लोगों को
तलाशी अभियान के दौरान मकान के आस-पास के लोगों की आवाजाही बंद कर दी, जिससे कोई मलबे के आस-पास नहीं पहुंच पाए। हालांकि इसके आस-पास बड़ी संख्या में ग्रामीण रात तक जमे रहे। इस दौरान पूर्व सरपंच संजय शर्मा, वार्ड पंच छीतरमल यादव, फैयाद खां भी मौजूद थे।
पुलिस को लौटाए सिक्के
तहसीलदार देवीराम मीना ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन खजाने की सूचना मात्र से हरकत में आ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महबूब खां व उसके भाइयों के परिवारों से सिक्कों की जानकारी ली तो उन्होंने 24 सिक्के एवं एक पैर की चांदी की पायजेब लौटा दी। अब तक 205 सिक्कों को जब्त करके पुलिस को सौंपा गया है।
चर्चाओं का दौर
ग्रामीणों में मलबे में मिले चांदी के सिक्कों को लेकर चर्चा है कि मलबे में मलबे में चांदी के सिक्के मिलने पर विवाद हो गया। एक भाई ने पुलिस में शिकायत कर दी। चर्चा ये भी है कि तलाशी में ज्यादा सिक्के मिले हैं, लेकिन कम बताए जा रहे हैं। तिगरिया में प्राचीन सिक्के मिलने के दौरान लोगों की जुबान पर बंदोल का नाम आ गया।