यह भी पढे : सड़क हादसे: कहीं कन्टेनर पलटा, कहीं दुकानों में घुसा डम्पर
मोटरसाइकिल भिड़ंत में चार घायल
चौमूं. सामोद थाना क्षेत्र के नीमड़ी रोड पर मंगलवार दोपहर को दो बाईकों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार दंपती सहित कुल 4 जने गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सामोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को चौमूं के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए भर्ती करवाया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार ओम प्रकाश मीणा निवासी सामोद अपनी पत्नी सावित्री मीणा को लेकर चौमूं से सामोद की ओर जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार चौमूं के जाटों का मोहल्ला निवासी पप्पू देवंदा और अविनाश चतुर्वेदी भी चौमूं से सामोद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों मोटरसाइकिलों में भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार दंपती सड़क पर गिर घायल हो गए वहीं दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक भी चोटिल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची सामोद थाना पुलिस ने चारों को चौमूं के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, दो जनों को गंभीर घायल होने पर पर जयपुर रैफर कर दिया।