17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध बजरी कारोबार के खिलाफ दूसरे दिन भी कार्रवाई

- दो ट्रक व एक कार जब्त, 2 जने गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बगरू

•

image

Teekam Saini

•

Updated: 9 Apr 2018, 9:36 PM IST

Action against illegal gravel business in bagru

बगरू (जयपुर). स्थानीय पुलिस ने दूसरे दिन सोमवार को भी अवैध बजरी कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छीतरोली गांव के पास से 2 ट्रक बजरी से भरे व एस्कोर्ट करती 1 कार को जब्त किया है, वहीं 2 लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार भी किया है।
थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि सोमवार को सुबह छीतरोली गांव के पास से गुजर रहे बजरी से भरे 2 ट्रकों को सहायक उपनिरीक्षक भंवरलाल ने मय जाब्ते के रुकवाया जांच करने पर दोनों ट्रको में अवैध व ओवरलोड बजरी परिवहन के मामले में जब्त किया है। जब्ती के दौरान ट्रकों को एस्कोर्ट कर रही एक कार में सवार दो युवकों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए पुलिस के साथ बदसलूकी की जिसपर पुलिस ने राजेन्द्र प्रसाद जाट (50) निवासी शांति नगर , झोटवाड़ा, जयपुर व रामकिशन जाट(35) निवासी नथमल पुरा फागी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया।

यह भी पढे : शातिर चोर गिरफ्तार, होम थियेटर बरामद

इससे पुलिस ने रविवार को अवैध बजरी खनन कर डम्परों में भरकर ले जाने वाले बजरी खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाते हुए बजरी से भरे ६ डम्परों को पुलिस ने जब्त करते हुए बजरी डम्परों की एस्कार्ट करते हुए चलने वाली तीन कारों को भी जब्त कर इन कारों में सवार 14 जनों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अभियान की शुरूआत करते हुए दहमीकलां बेगस रोड पर बजरी भरकर गुजर रहे 6 डम्परों को सहायक उपनिरीक्षक भवंरलाल ने मय जाप्ते रुकवाया तो इन डम्परों की एस्कार्ट करने वाली तीन कारें मौके पर आकर रुकी तथा इन कारों में सवार लोगों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर डम्पर छुड़वाने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने 6 डम्परों व तीन कारों को जब्त कर दौलत जाट, राजू जाट, जीतू जाट, शिवराज दरोगा, सौभाग खटीक, बृजेश खटीक, राजेन्द्र गिरी, रामनिवास खटीक, चिरंजीलाल खटीक, सत्यनारायण खटीक, श्योजीराम मीणा, रामकिशन माली, लक्ष्मण माली तथा हनुमान जाट को गिरफ्तार किया था।