17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैरोल से हुआ फरार, नाम बदल रहने लगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरमाड़ा पुलिस व सीआईयू टीम की संयुक्त कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बगरू

•

image

Teekam Saini

•

Updated: 12 Apr 2018, 8:19 PM IST

Arrested absconding from parole

दौलतपुरा (जयपुर). हरमाड़ा थाना पुलिस व सीआईयू टीम ने गुरुवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए पैरोल से फरार हुए अपराधी ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। हरमाड़ा थाना प्रभारी लखन ङ्क्षसह खटाना ने बताया कि पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) अशोक गुप्ता ने पैरोल से फरार हुए अपराधी ओमप्रकाश की तलाश के लिए सीआईयू टीम के कांस्टेबल राजकुमार माण्डिया को नियुक्त किया। राजकुमार माण्डिया ने एक माह तक अपराधी की गतिविधियों पर नजर रखी। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली की ओमप्रकाश दिल्ली से जयपुर आ रहा है। इस पर हरमाड़ा थाना प्रभारी ने उपनिरीक्षक रामेश्वर लाल के नेतृत्व में टीम गठित की और मूलत: खेतड़ी, झुंझुनू हॉल खाटूश्यामजी निवासी ओमप्रकाश मेहरा उर्फ रमेश चन्द शर्मा पुत्र नाथमल कीर को एक्सप्रेस हाइवे सफेदा फार्म हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया। बाद में सूचना पर जोधपुर से रातानाडा थाना पुलिस पहुंची। हरमाड़ा थाना पुलिस ने आरोपित को जोधपुर पुलिस केे हवाले कर दिया।

यह भी पढे :शातिर चोर गिरफ्तार, होम थियेटर बरामद

यह था मामला
आरोपित ओमप्रकाश मेहरा ने 1996 में खेतड़ी में अपनी गैंग के साथ डकैती के साथ हत्या की गई थी। इसी मामले में अपराधी को आजीवन कारावास हुआ था। वह यह सजा जोधपुर सेन्ट्रल जेल में काट रहा था। मई 2007 में वह 20 दिन की पैरोल पर आया था। इसके बाद में वह वापस ही नहीं गया। वह नाम बदलकर दिल्ली, उतरप्रदेश व हरियाणा में रह रहा था।

यह भी पढे :ऐसा क्या हुआ कि युवक को उठाना पडा यह कदम

क्रिकेट पर सट्टा लगाते तीन गिरफ्तार
इससे पूर्व हरमाड़ा थाना पुलिस नेे मंगलवार देर रात को क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए तीन जनों को गिरफ्तार किया है। हरमाड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि अनोखा गांव बालाजी विहार स्थित एक मकान मेंं आईपीएल मैच पर कुछ लोग सट्टे की खाईवाली कर रहे हैं। पुलिस ने मकान में दबिश देकर महेन्द्र चौधरी निवासी थोई (सीकर) हाल बालाजी विहार, अनोखा गांव, श्रीमाधोपुर निवासी अमरसिंह सोनी व मुकेश कुमार निवासी हांसपुर थाना श्रीमाधोपुर को गिरफ्तार किया।