17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोरी के आरोपियों को पकडऩे पहुंची पुलिस टीम पर हमला, श्वानों को पीछे दौडाया फिर किया पथराव

मांचवा की बावरिया बस्ती की घटना, दो कांस्टेबल चोटिल, पांच गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बगरू

•

image

Teekam Saini

•

Updated: 22 May 2018, 6:34 PM IST

Attacked the police, did stone pelting in kalwar

आरोपियों को पकडऩे पहुंची पुलिस पर हमला, श्वानों से हमला करवाकर किया पथराव

कालवाड़ (जयपुर).जयपुर कमिश्नरेट जिला दक्षिण की विशेष पुलिस टीम पर सोमवार सुबह मांचवा के बावरिया बस्ती के लोगों ने उस समय हमला बोल दिया, जब पुलिस चोरी की वारदात में शामिल दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने लिए दबिश देने पहुंची। बावरिया बस्ती के लोगों के पथराव व हमले से दो कांस्टेबल चोटिल हो गए। थानाधिकारी राजीव यदुवंशी ने बताया कि दक्षिण जिले के शिप्रा पथ थाने में मोबाइल की दुकान सहित चार-पांच दुकानों में चोरी की वारदात में शामिल शातिर चोर पारली उर्फ चूचयां उर्फ दीपू बावरिया व लालाराम बावरिया के मांचवा स्थित रिद्धि-सिद्धि कॉलेज के पीछे स्थित बावरिया बस्ती में छुपे होने की सूचना पर पुलिस की विशेष टीम के सदस्य एसआई राजेन्द्र प्रसाद, रामवीर, उमेश कुमार, रामनारायण, कानाराम, अभय सिंह, नारायण आदि ने अल सुबह दबिश दी तो बस्ती की महिलाओं व पुरुषों ने उन पर पथराव करना शुरु कर दिया और श्वानों से हमला करवा दिया। इसी दरम्यान बदमाश पारली उर्फ चूंचिया व लालराम बाइक लेकर फरार हो गए। बस्ती की महिलाओं के पथराव, श्वॉन के हमले से टीम के सदस्य कांस्टेबल हंसराज व कानाराम घायल हो गए। पुलिस पर हमले की सूचना पर कालवाड़ व करधनी पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा और हमला करने वालों को दबोचकर थाने लेकर आए।

यह भी पढे:पांच साल पुराने हत्या के प्रयास मामले 10 साल की सजा

सिर फोड़ पुलिस को दी धमकी
जब पुलिस मांचवा के बावरिया बस्ती में दबिश देने गई तो यहां महिलाओं ने पुलिस पर हमला बोल पथराव किया। इसके बाद बचने के लिए महिलाओं ने अपने आप ही सिर फोड़ घायल होने का नाटक रच लिया और पुलिस को फंसाने की धमकी देने लगी।

यह भी पढे:शार्ट सर्किट से बैंक में आग, मची अफरा-तफरी

पांच के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस पर हमला करने के मामले को लेकर हैड कांस्टेबल रामवीरसिंह ने मांगीलाल, कमला देवी, गीता देवी, मनभरी देवी व पूजा देवी सभी जाति बावरिया आदि के खिलाफ हमला, राज कार्य में बाधा पहुंचाने, चोरी के आरोपितों को फरार करवाने आदि की धाराओं में मामला दर्ज करवाया।

यह भी पढे:शटडाउन के बावजूद हाइटेंशन लाइन में दौड़ा करंट, युवक झुलसा

चार महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार
पुलिस टीम पर हमले के मामले में कालवाड़ पुलिस ने मांगीलाल बावरिया (32) पुत्र कालूराम निवासी निमोडिय़ा थाना चाकसू, पूजा बावरिया (25) पत्नी भागचंद, मनभर देवी बावरिया (22) पुत्र दीपक शर्मा, गीता देवी बावरिया (57) पुत्र नारायण बावरिया व कमला देवी बावरिया (35) पत्नी भंवरलाल निवासी बावरिया बस्ती मांचवा को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढे:फूड पॉइजनिंग से मौत, रिपोर्ट का इंतजार


तीसरी बार पुलिस पर हमला
बदमाशों की शरण स्थली बन चुकी बावरिया बस्ती में पुलिस की दबिश के दौरान हमले की तीन घटनाएं हो चुकी है। गत वर्ष करधनी व एक अन्य थाना क्षेत्र की पुलिस टीम पर भी दबिश के दौरान यहां के लोग हमला कर चुके हैं।