चौमूं (जयपुर). बुनकर के मौहल्ला, रैगरों का मोहल्ला, गंगामाता के मंदिर के पास, गुणी चौक, टावर के पास और अनेक स्थानों पर ट्यूबवैल पिछले एक वर्ष से बंद पड़े हैं। नई कॉलोनी में पाइप लाइन और सड़क खुर्दबुर्द हो चुकी है। पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने जब चौमूं नगरपालिका के वार्ड नंबर 9 और 10 का दौरा किया, तो वार्डवासियों ने उन्हें ऐसी कई समस्याएं बताईं। सैनी वार्डों का दौरा कर वार्डवासियों से रूबरू हुए।