17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रसूता व नवजात की मौत, परिजनों ने अस्पताल में मचाया हंगामा

चिकित्साकर्मियों पर लगाया इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बगरू

•

image

Teekam Saini

•

Updated: 20 Apr 2018, 8:33 PM IST

Death of child and mother, families ruckus

करणसर (जयपुर). कस्बे के श्रीरतनलाल पाटनी राजकीय आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रसूता व नवजात की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्साकर्मियों पर इलाज के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर गुरुवार को अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया। जानकारी के अनुसार स्थानीय चिकित्सालय में 17 अप्रेल को डूंगरसी का बास पंचायत की ग्यारसा बाबा की ढाणी निवासी तीजा देवी (26) पत्नी कैलाश कुमावत के प्रसव पीड़ा होने पर परिजन चिकित्सालय लेकर आए थे। इसके बाद यहां प्रसूता ने मृत बालिका को जन्म दिया था। इसी दौरान प्रसूता की तबीयत बिगडऩे पर चिकित्साकर्मियों ने उसे जयपुर जनाना अस्पताल के लिए रैफर कर दिया, जहां प्रसूता की भी मौत हो गई थी। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे ग्रामीण अस्पताल पहुंचे और चिकित्साकर्मियों को खरी खोटी सुनाने लगे। उनका आरोप था कि तीजा देवी को चिकित्सालय में भर्ती कराया था जहां एएनएम ने प्रसव कराया। जहां प्रसूता ने मृत बालिका को जन्म दिया था। परिजनों का कहना था कि प्रसूता को लम्बे समय तक रैफर नहीं करने व परिजनों को सही स्थिति की जानकारी नहीं दी गई। इससे जनाना अस्पताल जयपुर पहुंचने में देरी हुई जिससे प्रसूता व नवजात की मौत हो गई। इस दौरान परिजनों व ग्रामीणों ने चिकित्सालय प्रभारी डॉ. सीताराम यादव से दोषी चिकित्साकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने, चिकित्साकर्मियों को ड्यूटी के प्रति पाबंद करने सहित अनेक मांगों को लेकर बीसीएमएचओ व एसएमएचओ के नाम से ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढे :कहीं सरकारी नल से खेती, तो कहीं गला तर करने को तरसे

ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप
वहीं दूसरी ओर मृतका के भाई व जीजा ने इलाज में देरी के लिए ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना था कि जब यहां चिकित्सक नहीं था तो पहले ही जयपुर लेकर जाना चाहिए था।

यह भी पढे :इनका क्या कसूर: तहसीलदार के सरकारी आवास में दो दिन कैद रहे बंदर

कैसे रहें यहां
इस दौरान ग्रामीणों ने रात में चिकित्साकर्मियों के यहां ठहराव की भी बात कही। जिस पर चिकित्साकर्मियों का कहना था कि यहां बने आवास जर्जर हो चुके, पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यहां कैसे रह सकते हैं।

यह भी पढे :खाटू श्यामजी से अपहृत किशोरियां नांगल गोविन्द में मिली

मरीजों को हुई परेशानी
इस दौरान चिकित्साकर्मियों का कहना था कि हमने उपचार सुव्यवस्थित तरीके से किया था। हालात गंभीर होने से प्रसूता को जनाना चिकित्सालय ले जाने के लिए परिजनों को कह दिया था। ऐसे में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप से चिकित्सालय में माहौल गर्माया रहा। प्रथम पारी के आउटडोर के समय पर मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।