नरैना (जयपुर). कस्बा थाना क्षेत्र के मोरडा गांव में तीन बाड़ों में आग लगने से हजारों रुपए का चारा जलकर राख हो गया। वहीं एक बकरी की झुलसने से मौत हो गई। वहीं प्लास्टिक की टंकी व बाथरूम की पाइप लाइन जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों व फुलेरा-किशनगढ़ से पहुंंची दमकलों की मदद से आग पर तीन घंटे में काबू पाया गया।
थानाप्रभारी एसएन यादव ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर सहायक थानाप्रभारी हनुमान सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे जहां सुखा पुत्र भागीरथ गुर्जर के छप्पर व बाथरूम के ऊपर रखी प्लास्टिक की टंकी, पाइप लाइन जलकर राख हो गई तथा वहां बंधी बकरी की झुलसने से मौत हो गई। वहीं बनवारी गुर्जर के 13 ट्रॉली चारा व जगाराम गुर्जर के बाड़े में रखा 3 ट्रॉली चारा जलकर राख हो गया।