
चौमूं में रिटायर्ड इंजीनियर की कोरोना से मौत, चिकित्सालय प्रभारी समेत 16 जने निकले पॉजिटिव,चौमूं में रिटायर्ड इंजीनियर की कोरोना से मौत, चिकित्सालय प्रभारी समेत 16 जने निकले पॉजिटिव,चौमूं में रिटायर्ड इंजीनियर की कोरोना से मौत, चिकित्सालय प्रभारी समेत 16 जने निकले पॉजिटिव
चौमूं. जयपुर जिले के चौमूं शहर में वार्ड 1 की चांदोलिया की ढाणी में राजकीय चिकित्सालय चौमूं के प्रभारी के भाई रिटायर्ड इंजीनियरकी कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई। वहीं गत दिनों लिए गए नमूनों की रविवार को आई जांच रिपोर्ट में १६ परिजन कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इसमें खुद चिकित्सालय प्रभारी भी शामिल हैं। इसकी खबर फैलते ही ढाणी समेत आस-पास की कॉलोनियों के बाश्ंिादों में दहशत का माहौल फैल गया। सूचना मिलने पर राजकीय चिकित्सालय चौमूं की टीम एवं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। नगरपालिका की दमकलों ने पीडि़तों के घरों को सेनेटाइज करवाया। १०८ एम्बुलेंस से १३ जनों को जयपुर भिजवाया तथा शेष तीन जनों समेत अन्य परिजनों को होम क्वारंटीन करवाया।
जानकारी के अनुसार चांदोलिया की ढाणी में २ अगस्त को चिकित्सालय प्रभारी की मां का निधन हो गया था। इसके बाद उनके भाई और पीडब्ल्यूडी से रिटायर्ड इंजीनियर की तबीयत खराब हुई तो चौमूं के एक निजी चिकित्सालय में दिखाया, जहां से जयपुर रैफर कर दिया, जहां उनको एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां जांच में वह कोरोना पॉजिटिव निकले। शुक्रवार को चिकित्सा विभाग की टीम ने संक्रमित इंजीनियर के परिजनों के जांच नमूने लिए थे। शनिवार को संक्रमित रिटायर्ड इंजीनियर की मौत हो गई। परिजन इस सदमे से उबर भी नहीं पाए थे कि रविवार को नमूनों की आई जांच रिपोर्ट में चिकित्सालय प्रभारी समेत परिवार के सोलह जने कोरोना पॉजिटिव आ गए।
चिकित्सा विभाग में मचा हड़कम्प
चांदोलिया की ढाणी में एक परिवार के १६ जने के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सा विभाग में हड़कम्प मच गया। राजकीय चिकित्सालय चौमूं की रेपिड रेस्पॉन्स टीम के चिकित्सक राहुल गुर्जर, सहीराम चौधरी, बजरंगलाल शर्मा व राहुल शर्मा आदि की टीम ने मौके पर पहुंंचकर पुलिस और नगरपालिका के दमकलों की सहायता से ढाणी के घरों को सेनेटाइज करवाया। कोरोना पॉजिटिव १३ जनों को जयपुर भेजा। शेष मरीजों एवं अन्य परिजनों को होम क्वारंटीन करवाया।
चिकित्साकर्मियों में भी खलबली
राजकीय चिकित्सालय चौमूं के प्रभारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद चिकित्साकर्मियों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। चिकित्साकर्मियों की मानें तो प्रशासन को ऐहतियात के तौर पर राजकीय चिकित्सालय चौमूं के भवन को भी सेनेटाइज करवाना चाहिए।
Updated on:
16 Aug 2020, 2:02 PM IST
Published on:
16 Aug 2020, 2:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.