17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राशन के गेहूं पर डीलर का डाका, पॉस मशीन में बिना अंगूठा लगाए ही कागजों में बांटी राशन सामग्री

नांगल काजु पंचायत में संचालक की कारगुजारी, सामग्री खुर्द-बुर्द करने से लोगों में रोष
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बगरू

•

image

Teekam Saini

•

Updated: 23 Apr 2018, 7:04 PM IST

POS Machine Without Partial Ration Material

गोविन्दगढ़ (जयपुर). राशन सामग्री वितरण मेें पारदर्शिता लाने व कालाबाजारी रोकने के लिए रसद विभाग ने डीलरों को पॉस मशीन उपलब्ध करवाई थी। जिससे उपभोक्ता का फिंगर प्रिंट लेने के बाद राशन सामग्री का वितरण किया जा रहा था। जिससे ऑनलाइन भी जानकारी मिल सके। लेकिन नांगल कोजू पंचायत में राशन डीलर ने बिना अंगूठा लगवाए ही सामग्री निकालकर खुर्द-बुर्द कर दी। जब उपभोक्ता को पता चला तो गड़बड़झाला सामने आया। जानकारी के मुताबिक हर माह की 10 से 24 तारीख के बीच राशन पखवाड़े के तहत उपभोक्ताओं को सामग्री वितरण की जाती है। लेकिन डीलर की कारिस्तानी से 7 अप्रेल को ही एक उपभोक्ता को गेहूं वितरित होना बता दिया गया, जबकि उपभोक्ता का अंगूठा ही नहीं लगा। ऑनलाइन जानकारी प्राप्त करने पर राशन कार्ड नं. 007937500718 द्वारा 7 अप्रेल को शाम 4.37 बजे बिल नं. 14487180407163701 के तहत धर्मेन्द्र द्वारा राशन सामग्री प्राप्त करना बताया गया। जबकि रामचन्द्र का पोता धर्मेन्द्र उस दिन जयपुर पानीपेच में परीक्षा देने गया था। ऐसे में बिना उसका अंगूठा लगे ही सामग्री वितरण करना दर्शाया गया है। जब लोगों को डीलर की कारगुजारी का पता चला तो रोष व्याप्त हो गया और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

यह भी पढे :वृद्ध की मौत, पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार

तेल वितरण में भी घपला
ई-मित्र से जब उपभोक्ता की राशन संबंधी जानकारी निकलवाई तो तेल वितरण में गड़बड़ी सामने आई है। राशन वितरण में उपभोक्ता द्वारा हर माह केरोसिन तेल का वितरण होना बताया जा रहा है जबकि उपभोक्ता रामचंद्र ने बताया कि उसने कभी तेल लिया ही नहीं तो उसके हिस्से का तेल बिना अंगूठा लगे कैसे और किसे दिया जा रहा है।

यह भी पढे :प्रसूता व नवजात की मौत, परिजनों ने अस्पताल में मचाया हंगामा

राशन लेने पहुंचा तो खुली पोल
नांगल कोजु निवासी रामचन्द्र यादव को हर माह राशन सामग्री के तहत 30 किलो गेहूं मिलता है। 21 अप्रेल को रामचन्द्र नांगल कोजु राशन डीलर शंकर लाल मीणा से राशन लेने पहुंचा और जब पॉस मशीन में अंगूठा लगाया तो मशीन ने अप्रेल माह का राशन लेना दर्शाया। ऐसे मेें डीलर ने राशन देने से मना कर दिया। इसके बाद रामचंद्र सरपंच मीरा यादव के पास पहुंचा और सच्चाई बताई। इसके बाद उपभोक्ता डीलर रामेश्वर के पास पहुंचा तो वह झगड़े पर उतारू हो गया। जब ग्रामीणों को इसका पता चला तो सभी राशन डीलर के खिलाफ लामबंद हो गए।

यह भी पढे :24 लाख रुपए खर्च, फिर भी ग्रामीणों को नहीं मिला पानी

राशन घर ले जाने का आरोप
डीलर रामेश्वर बुनकर पर गत वर्ष 23 दिसम्बर को भी राशन लेने गए युवक के साथ मारपीट करने तथा राशन सामग्री घर ले जाने का आरोप लगा था। ग्रामीणों ने डीलर के खिलाफ धरना प्रदर्शन भी किया था। ग्रामीण बाबुदास, गणपत, हनुमान , मक्खन, मोहन, राधे- राधे, रामचन्द्र, सीताराम ने बताया कि डीलर के खिलाफ दो बार राशन सामग्री कम देने व सामग्री नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई भी हो चुकी है।