इस क्षेत्र को पहुंचेगा लाभ
अमान परिवर्तन के बाद बैनाड़ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव से बैनाड़, बैनाड़ रोड, नाडी, दादी व सीतावाली फाटक क्षेत्र, बोयथावाला, नांगल, सरनाडूंगर, खोराबीसल, शुभरामपुरा, रोजदा, चतरपुरा, महेशपुरा, जयरामपुरा, कान्यास-गोविन्दपुरा आदि क्षेत्र में रहने वालों को लाभ मिलेगा। संभावना है कि अगले कुछ माह में ब्रॉडगेज का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर ट्रेनों की आवाजाही शुरु हो जाएगी।