10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सामोद वीर हनुमान मंदिर में ऐसा क्या हुआ की उड गए सबके होश

वीर हनुमानजी की खोल में मिला शव मिलने से सनसनी

2 min read
Google source verification

बगरू

image

Teekam Saini

May 28, 2018

Samod Veer Hanumanji found dead in the shell

सवामणी में आए वृद्ध का मिला शव

सामोद (जयपुर).अजमेर से सामोद वीर हनुमानजी के सवामणी में आए परिवार के एक वृद्ध का शव नांगल भरड़ा खोल में मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना सामोद थाना पुलिस को दी। मृतक की शिनाख्त अजमेर निवासी राकेश वाजेपयी के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार मृतक दिल की बीमारी से पीडि़त था। पुलिस ने भी प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदयाघात से होना मान रही है।

READ MORE:चोरी के आरोपियों को पकडऩे पहुंची पुलिस टीम पर हमला, श्वानों को पीछे दौडाया फिर किया पथराव

सामोद थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि रविवार को एक परिवार अजमेर से वीर हनुमानमंदिर नांगल भरड़ा खोल में सवामणी कार्यक्रम में आया था। परिवार का एक सदस्य राकेश वाजपेयी (58) कार्यक्रम के बाद अपने परिवार के लोगों से बिछुड़ गया। परिजनों ने काफी तलाश की और देर शाम सामोद थाने में पुत्री सीमा वाजपेयी ने गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार सुबह सफाई कर्मचारी जब धर्मशाला के कचरे का निस्तारण कर रहे थे तो उन्हें पास ही शव दिखाई दिया। जिसकी सामोद थाना पुलिस को दी।

READ MORE:कैंटर में भरे चारे में लगी आग, बड़ा हादसा टला

हुलिए के आधार पर शिनाख्त
सामोद थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि हुलिए के आधार पर मृतक की शिनाख्त राकेश वाजपेयी के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। वहीं एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक दिल की बीमारी थी।

READ MORE:पेड़ से टकराई कार, प्रोपर्टी डीलर की मौत

कार की टक्टर से बाइक सवार मां-बेटा घायल
गोविंदगढ़. यहां राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर सोमवार शाम कार ने बाइक को टक्कर मसा दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि महरौली सीकर निवासी सुशीला देवी पत्नी विनोद कुमार अपने बेटे सुभाष जांगिड़ के साथ बाइक पर चौमूं से रींगस जा रही थी। इसी दौरान ढाबे के समीप कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए।