29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईओ की रवानगी के साथ चौमूं में पालिका बस स्टैण्ड की करोड़ों की भूमि पर कब्जा

नगरपालिका के ठीक सामने किया अतिक्रमण, जिम्मेदार कार्मिकों की मिलीभगत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बगरू

•

image

Dinesh prashad Sharma

•

Updated: 20 Aug 2020, 7:14 AM IST

ईओ की रवानगी के साथ चौमूं में पालिका बस स्टैण्ड की करोड़ों की भूमि पर कब्जा

ईओ की रवानगी के साथ चौमूं में पालिका बस स्टैण्ड की करोड़ों की भूमि पर कब्जा,ईओ की रवानगी के साथ चौमूं में पालिका बस स्टैण्ड की करोड़ों की भूमि पर कब्जा,ईओ की रवानगी के साथ चौमूं में पालिका बस स्टैण्ड की करोड़ों की भूमि पर कब्जा,ईओ की रवानगी के साथ चौमूं में पालिका बस स्टैण्ड की करोड़ों की भूमि पर कब्जा,ईओ की रवानगी के साथ चौमूं में पालिका बस स्टैण्ड की करोड़ों की भूमि पर कब्जा,ईओ की रवानगी के साथ चौमूं में पालिका बस स्टैण्ड की करोड़ों की भूमि पर कब्जा,ईओ की रवानगी के साथ चौमूं में पालिका बस स्टैण्ड की करोड़ों की भूमि पर कब्जा

चौमूं (जयपुर). राजस्थान की राजधानी की नाम के नीचे चौमूं शहर के बीचों-बीच नगरपालिका कार्यालय के सामने बस स्टैण्ड परिसर में ईओ के तबादले के बाद पद खाली होने से प्रभावशाली अतिक्रमियों और पालिकाकर्मियों की मिलीभगत से दो रातों में दो दुकाननुमा बड़ी-बड़ी थडिय़ों को रखकर अतिक्रमण कर लिया है। इस मामले में नगरपालिका बोर्ड के पक्ष व विपक्षी पार्षदों ने पूरी तरह चुप्पी साध रखी है। यदि यही हाल रहा तो चौमूं बस स्टैण्ड पर बसों को खड़े रहने की जगह भी नहीं बचेगी।

सूत्रों के अनुसार स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक दीपक नंदी ने चौमूं के ईओ शुभम गुप्ता को एपीओ करने के बाद नीमकाथाना नगरपालिका में तैनात करने के आदेश जारी किए थे और इनके स्थान पर नगरपालिका नीमकाथाना से एपीओ किए गए ईओ सलीम खान को नियुक्त किया था। जैसे ही चौमूं नगरपालिका के ईओ गुप्ता रिलीव हुए। वैसे ही नगरपालिका के सामने बस स्टैण्ड परिसर क्षेत्र में मंगलवार रात को दुकाननुमा थड़ी को प्रभावशाली लोगों ने पालिका के जिम्मेदार अधिकारी व कार्मिकों की मिलीभगत से रखवा दिया। इसके चलते बुधवार को थड़ी हटाने के लिए कोई कार्यवाही नहीं की गई। नतीजतन, बुधवार रात को एक और दुकाननुमा थड़ी को बस स्टैण्ड परिसर में और रख दिया गया।


अतिक्रमण रोकने वाली कमेटी भी चुप

नगरपालिका कार्यालय में अतिक्रमण रोकने के लिए कमेटी गठित की हुई है। इसमें स्वास्थ्य निरीक्षक एवं राजस्व निरीक्षक समेत अन्य कर्मचारी शामिल हैं। इसके बावजूद नगरपालिका की नाक की नीचे लगातार दो रातों में पालिका बस स्टैण्ड की बेशकीमती भूमि पर अतिक्रमियों ने कब्जा कर लिया, लेकिन कमेटी में शामिल लोग एवं जिम्मेदारी अधिकारी व कार्मिक चुप्पी साधे हुए हैं। इसमें यह भी माना जा रहा है कि इन थडिय़ों को रखवाने के पीछे किसी बड़े प्रभावशाली का हाथ है, जिसकी वजह से थडिय़ों को नहीं हटाया जा रहा है।

थडिय़ों का किराया दस हजार तक

चौमूं नगरपालिका क्षेत्र में सरकारी भूमि पर प्रभावशाली लोगों ने अतिक्रमण करके बड़ी संख्या में दुकाननुमा थडिय़ों को रखवाया हुआ है। सूत्रों की मानें तो इन थडिय़ों को दूसरे लोगों को किराए पर दे रखी है और बदले में दस हजार रुपए तक किराया वसूला जा रहा है। यही कारण है कि प्रभावशाली लोग मौके की फिराक में रहते हैं और जैसे ही मौका मिलता है। वे सांठ-गांठ करके थडिय़ों को बेशकीमती एवं मौकों की जगह पर रखवा देते हैं।

मैं कुछ नहीं कह सकता

नगरपालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक जयकिशन सैनी का कहना है कि मैं इस मामले में कुछ नहीं कह सकता हूं। इस बारे में आप अतिक्रमण रोकने वाली कमेटी के प्रभारी राजस्व निरीक्षक सूर्यकांत शर्मा से सम्पर्क करें।

मोबाइल स्वीच ऑफ कर लिया

इस बारे में नगरपालिका के राजस्व निरीक्षक सूर्यकांत शर्मा से सम्पर्क करना चाहा तो फोन रिसीव करके पांच मिनट में कॉलबैक करने का भरोसा दिलाया, लेकिन इसके बाद स्वीच ऑफ कर दिया।

ईओ आएंगे तब हटवाएंगे
ईओ का काम संभाल रहे सहायक प्रशासनिक अधिकारी छीगनलाल गंगवाल ने बताया कि नए ईओ सलीम खान 21 अगस्त को कार्यभार संभालेंगे। उनको मामले की जानकारी दे दी गई है। उनके आने के बाद में इन थडिय़ों को हटवा दिया जाएगा।