चौमूं (जयपुर). अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश (क्रम संख्या 20) प्रदीप कुमार मोदी ने गुरुवार को करीब पांच साल पुराने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को दोषी मानते हुए दस साल के कठोर कारावास एवं दस हजार रुपए के अर्थ दंड की सजा सुनाई है।
अपर लोक अभियोजक संजय बींवाल ने बताया कि 2 जुलाई 2013 को बीना विजय ने चौमूं थाने में मामला दर्ज करवाया था कि नंदकिशोर विजय आए दिन आए दिन उसकी बेटी को स्कूल जाते वक्त बाजार में परेशान, छेड़छाड़ एवं गाली-गलौच करता था। इस संबंध में उसके परिजनों को भी समझाया, लेकिन वह नहीं माना। 1 जुलाई 2013 को शाम 8.30 बजे उसका पुत्र सुमित दुकान से मंगलजी की छत से होते हुए घर आ रहा था। पीछे से आरोपी नंदकिशोर उर्फ नंदू ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। चिल्लाने पर वह और उसकी बेटियां गई तो आरोपी उसके पुत्र पर कुल्हाड़ी से वार कर रहा था। उसके हाथों व सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसे सवाई मानङ्क्षसह चिकित्सालय में भर्ती करवाया। पुलिस ने जांच अनुसंधान के बाद न्यायालय में नंदकिशोर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। न्यायालय में दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद गुरुवार को न्यायाधीश ने आरोपी को हत्या के प्रयास दोषी मानते हुए दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।