17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंडरपास में भरा बरसाती पानी का उछला, रैलिंग से टकराकर पलटी वैन

गोविन्दगढ़-कालाड़ेरा मार्ग पर हुआ हादसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बगरू

•

image

Teekam Saini

•

Updated: 10 Apr 2018, 9:47 PM IST

accident news in govindgarh and chomu

गोविन्दगढ़ (जयपुर). कस्बे के निकट गोविन्दगढ़-कालाड़ेरा मार्ग पर मंगलवार को रेलवे अंडरपास के समीप लगी रैलिंग से टकरा कर वैन पलट गई। हादसे में वैन सवार दो जने घायल हो गए। एंबुलेंसकर्मी यशवंत ने बताया कि गोविन्दगढ़ निवासी गणेश कुमावत व हिमांशु वैन मेें सवार होकर कस्बे से कालाड़ेरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अण्डरपास में भरे बरसाती पानी के उछलने के कारण सामने से आ रहा वाहन दिखाई नहीं दिया। सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर मेें वैन रैलिंग से टकरा कर पलट गई। जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को गोविन्दगढ़ सीएचसी मेें भर्ती करवाया। इस दौरान मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वैन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया।

यह भी पढे : कन्टेनर ने बाइक सवार युवक की कुचला, मौके पर मौत

इधर, ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर
वहीं कस्बे के निकट राजमार्ग-52 पर बधाला कट पर मंगलवार शाम को ट्रेलर ने एक कार को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे में जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार बगरू निवासी राजेश खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बधाला कट पर एक ट्रेलर ने कार को चपेट में ले लिया। हादसा के बाद राजमार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को राजमार्ग से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

यह भी पढे : सड़क हादसे: कहीं कन्टेनर पलटा, कहीं दुकानों में घुसा डम्पर

मोटरसाइकिल भिड़ंत में चार घायल
चौमूं. सामोद थाना क्षेत्र के नीमड़ी रोड पर मंगलवार दोपहर को दो बाईकों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार दंपती सहित कुल 4 जने गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सामोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को चौमूं के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए भर्ती करवाया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार ओम प्रकाश मीणा निवासी सामोद अपनी पत्नी सावित्री मीणा को लेकर चौमूं से सामोद की ओर जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार चौमूं के जाटों का मोहल्ला निवासी पप्पू देवंदा और अविनाश चतुर्वेदी भी चौमूं से सामोद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों मोटरसाइकिलों में भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार दंपती सड़क पर गिर घायल हो गए वहीं दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक भी चोटिल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची सामोद थाना पुलिस ने चारों को चौमूं के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, दो जनों को गंभीर घायल होने पर पर जयपुर रैफर कर दिया।