यह भी पढे : शातिर चोर गिरफ्तार, होम थियेटर बरामद
इससे पुलिस ने रविवार को अवैध बजरी खनन कर डम्परों में भरकर ले जाने वाले बजरी खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाते हुए बजरी से भरे ६ डम्परों को पुलिस ने जब्त करते हुए बजरी डम्परों की एस्कार्ट करते हुए चलने वाली तीन कारों को भी जब्त कर इन कारों में सवार 14 जनों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अभियान की शुरूआत करते हुए दहमीकलां बेगस रोड पर बजरी भरकर गुजर रहे 6 डम्परों को सहायक उपनिरीक्षक भवंरलाल ने मय जाप्ते रुकवाया तो इन डम्परों की एस्कार्ट करने वाली तीन कारें मौके पर आकर रुकी तथा इन कारों में सवार लोगों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर डम्पर छुड़वाने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने 6 डम्परों व तीन कारों को जब्त कर दौलत जाट, राजू जाट, जीतू जाट, शिवराज दरोगा, सौभाग खटीक, बृजेश खटीक, राजेन्द्र गिरी, रामनिवास खटीक, चिरंजीलाल खटीक, सत्यनारायण खटीक, श्योजीराम मीणा, रामकिशन माली, लक्ष्मण माली तथा हनुमान जाट को गिरफ्तार किया था।