17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शार्ट सर्किट से बैंक में लगी आग, मची अफरा-तफरी

लक्ष्मीनाथ चौक स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा की घटना।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बगरू

•

image

Teekam Saini

•

Updated: 18 May 2018, 5:44 PM IST

Bank fire from short circuit in chomu

शार्ट सर्किट से बैंक में लगी आग, मची अफरा-तफरी

चौमूं (जयपुर). कस्बे के लक्ष्मीनाथ चौक स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा में गुरुवार सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग जाने से ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढे:बिजली की लाइन में फाल्ट, बाड़े में लगी आग, तीन मवेशी जिंदा जले

सूचना पर बैंक कार्मिकों ने अग्निशमन यंत्रों से तुरंत प्रभाव से आग पर काबू पाया। इससे करीब आधे घंटे तक बैंक कार्य बाधित रहे। जानकार सूत्रों के अनुसार सुबह 11 बजे बैंक शाखा परिसर में बाहरी की तरफ लगे विद्युत मीटर में लोड बढ़ जाने से शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे आग लग गई। इसकी खबर अंदर बैंककर्मियों एवं ग्राहकों को लगने पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन तुरंत ही कुछ प्रशिक्षित कार्मिकों ने अग्निशमन यंत्रों से उस पर काबू पाया। इसके बाद बैंककर्मियों एवं ग्राहकों ने राहत की सांस ली। इससे करीब आधे घंटे तककाम-काज प्रभावित हुआ। सूत्रों की मानें तो यदि विधुत मीटर अंदर लगा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढे:कार्रवाई का विरोध, केरोसिन उड़ेल महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

इनका कहना है
लोड बढ़ जाने से शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे आग लग गई, लेकिन बैंक कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र की सहायता से तुरंत काबू पा लिया था। किसी भी प्रकार को कोई नुकसान नहीं हुआ।
महेन्द्र कुमार, मैनेजर, एसबीआई शाखा चौमूं

यह भी पढे:पटाखों से भरी जीप में लगी आग, चौमूं के मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी

नहर के कचरे में आग
इधर, कस्बे में विधुत पावर हाउस के सामने नहर के कचरे में गुरुवार दोपहर को आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। अग्निशमन केन्द्र के प्रभारी सुरेश यादव ने बताया कि आग लगने की सूचना पर तुरंत पहुंचकर काबू पा लिया था। इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ ना ही कोई नुकसान हुआ। आग के कारणों को पता नहीं चला है।