17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं होती जलापूर्ति, सफाई के नाम पर खानापूर्ति

पूर्व विधायक सैनी ने किया वार्ड 9 और 10 का दौरा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बगरू

•

image

Teekam Saini

•

Updated: 10 Apr 2018, 10:55 PM IST

Chomu former MLA visits

चौमूं (जयपुर). बुनकर के मौहल्ला, रैगरों का मोहल्ला, गंगामाता के मंदिर के पास, गुणी चौक, टावर के पास और अनेक स्थानों पर ट्यूबवैल पिछले एक वर्ष से बंद पड़े हैं। नई कॉलोनी में पाइप लाइन और सड़क खुर्दबुर्द हो चुकी है। पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने जब चौमूं नगरपालिका के वार्ड नंबर 9 और 10 का दौरा किया, तो वार्डवासियों ने उन्हें ऐसी कई समस्याएं बताईं। सैनी वार्डों का दौरा कर वार्डवासियों से रूबरू हुए।

यह भी पढे : टॉक शो: योजनाएं बनाई, लाभार्थी तक पहुंच नहीं पाई

एक दिन छोड़कर आता पानी
वार्ड निवासी गंगाबाई ने बताया कि पिछले 4 वर्ष से पानी नहीं आ रहा है। हरिजन मोहल्ले में सामुदायिक भवन के पास पानी 10-15 मिनट आता है, जो भी एक दिन छोड़कर मिलता है। वार्ड 9 में चौडाणी में पाइप लाइन इमाम चौक से जोड़ रखी है, लेकिन आज तक पानी नहीं आया। पानी की पाइप लाइनों को नालियों में डालने से नालियां भी कई जगह अवरुद्ध और क्षतिग्रस्त हो गई हैं। वार्डवासी कैलाशचन्द ने कहा कि भौम्याजी मंदिर की टंकी को टैंकरों से रोजाना भरवाया जाए, जिससे वार्डवासियों को पानी की समस्या से निजात मिल सके। रैगरों के मौहल्ले में पानी की लाइन ही नहीं डाली गई। वहीं पात्र लोगों के खाद्य सुरक्षा योजना में नाम काट दिए गए हैं।

यह भी पढे :ज्वेलरी की दुकान में घुसे, दरवाजा तोड़ा, जाग होने पर हो गए फरार

नहीं मिला भुगतान
कई ने शौचालाय निर्माण के बावजूद भुगतान नहीं होने की समस्या बताई वहीं वार्ड नंबर 9 और 10 के बाशिंदों ने बताया कि वार्ड में साफ-सफई के नाम भी खानापूर्ति की जा रही है। पूर्व विधायक सैनी ने ईओ को फोन पर वार्डवासियों की समस्याओं से अवगत करवाया। जिस पर ईओ ने अविलम्ब व्यवस्था करवाने के लिए कहा। इस दौरान पार्षद इंदुरानी कुलदीप, पूर्व प्रतिपक्ष नेता अर्जुन सैनी, राजेश वर्मा, कमल कुलदीप, श्रवण जलथुरिया, भगवान सहाय जमादार, जयकिशन जांगिड़ आदि ने वार्डवासियों की समस्याओं से अवगत करवाया।