चौमूं (जयपुर).जयपुर रोड स्थित एसबीआई बैंक के सामने मंगलवार सुबह पटाखों से भरी जीप धू-धू कर जल गई। पटाखों की आवाज से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक जीप कबाड़ में तब्दील हो गई। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे जीप चालक पटाखे और अन्य सामान लेकर विवाह समारोह में जा रहा था। इसी दौरान बैंक के सामने खड़ी जीप में अचानक आग लग गई जिससे पटाखों ने आग पकड़ ली। थोड़ी ही देर में जीप पलटों से घिर गई। वहीं पटाखे आसपास के घरों की बालकोनी, छतों और दुकानों में गिरे। आग लगने के बाद लोग जीप से दूर खड़े हो गए।