कच्चे घर में आग, घरेलू सामान राख
मानपुरा-माचैडी. कस्बे के रूण्डल मोड़ स्थित मुरारी लाल के कच्चे घर में आग लगने से घरेलू सामान जल कर राख हो गया। लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। सूचना पर दमकल भी आई लेकिन कच्चा रास्ता होने के कारण मौके तक नहीं पहुंच सकी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरारी लाल के कच्चे घर में सोमवार रात आग लग गई। जिससे अनाज, बिस्तर व अन्य सामान जल कर राख हो गया। मंगलवार सुबह सरपंच नरेन्द्र सिंह, पटवारी परमात्मा शर्मा ने घटना का जायजा लिया।