17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऊंट के मुंह में जीरा: मानदेय से ज्यादा उधारी, क्या करें ये बेचारी

मिड डे मील में हैल्पर और कुक का बढ़ा 120 रुपए मानदेय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बगरू

•

image

Teekam Saini

•

Updated: 12 Apr 2018, 6:42 PM IST

Increased honor in Mid Day Meal

चौमूं (जयपुर). मिड डे मील कार्यक्रम के तहत सरकारी विद्यालयों के विधार्थियों को भोजन बनाकर परोसने वाली इन महिलाओं को जुलाई माह से मानदेय बढ़कर मिलेगा, बावजूद इसके इनकी आर्थिक स्थिति में कोई सुधार नहीं होने वाला है। अब तक जहां इन्हें 1200 रुपए प्रतिमाह मानदेय मिल रहा है, वहीं इसमें 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 1320 रुपए मिलने लगेगा। ब्लॉक की 471 हैल्पर कम कुक की मानें, तो 120 रुपए की ये बढ़ोत्तरी 'ऊंट के मुंह में जीरा' है।

यह भी पढे :लाल सोने से चमकेगी किस्मत, केसर की खुशबू से महका बसेड़ी

ज्यादातर महिलाओं के जिम्मे है घर खर्च
मिड डे मील कार्यक्रम में काम करने वाली महिलाओं में से ज्यादातर पर घर खर्च की जिम्मेदारी है। ये महिलाएं निम्न और गरीब परिवार से हैं। इनके पति मजदूरी या ऐसा ही कोई छोटा-मोटा काम करते हैं। पति की नियमित आय नहीं होने से परिवार की जिम्मेदारी इन्हीं पर आ जाती है। रेलवे स्टेशन रोड स्थित राजकीय उच्च माध्यकिम विद्यालय में हैल्पर कम कुक चौमूं के रेलवे स्टेशन रोड निवासी पे्रमलता बताती हैं कि पति बनवारी मजदूरी करता है। जब से बजरी की किल्लत आई हैं, तब से कोई काम नहीं मिल रहा। नियमित आय नहीं होने से परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।

यह भी पढे :आजादी के 71 वर्ष बाद भी किसानों को नहीं खातेदारी का अधिकार

मजबूरी में उधारी का सहारा
नांगलकोजू के डेहरा की ढाणी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील बनाने वाली रावपुरा की संतरा देवी बताती है कि पति तो पहले ही गुजर गए। एक बेटी थी, उसकी शादी कर दी। फिर भी मेरा और बेटी का खर्च मैं ही उठाती हूं। 1320 रुपए से काम नहीं चलेगा। इसलिए बस, उधारी का सहारा लेना पड़ता है। मैं ही क्यों, मेरे जैसी सभी उधारी के सहारे पर परिवार को पाल रही हैं।

यह भी पढे : नहीं होती जलापूर्ति, सफाई के नाम पर खानापूर्ति

क्यों कि भर जाता है 'अपना' पेट
मिड डे मील से इन हैल्पर कम कुक महिलाओं का भी पेट भी भर जाता है। बच्चों को खिलाने के बाद जो भोजन बचता है उसे ये काम में ले लेती हैं। साथ ही इन विद्यालयों में इनके बच्चे पढ़ते हैं, तो उनका भी पेट पल जाता है। यही वजह है कि इतना कम मानदेय मिलने पर भी ये महिलाएं इससे जुड़ी हुई हैं।

यह भी पढे : टॉक शो: योजनाएं बनाई, लाभार्थी तक पहुंच नहीं पाई

मनरेगा से भी कम मजदूरी
मनरेगा और न्यूनतम वेतन के जरिए जहां एक अकुशल मजदूर को प्रतिदिन 200 रुपए की राशि मजदूरी के रूप में मिलती है, वहीं कुक कम हैल्पर को प्रतिदिन मात्र 44 रुपए की मजदूरी से ही अपने परिवार का पालन पोषण करना पड़ रहा है। इतनी कम मजदूरी के कारण कई बार कुक कम हैल्पर इस काम को छोड़कर चले भी गए हैं, जिससे शिक्षकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। हालात यह है कि कई बार तो गुरुजी को खुद ही रोटी बनाने में जुटना पड़ता है।