चौमूं/रामपुरा-डाबड़ी (जयपुर). चौमूं से बिहारीपुरा जाने वाली रोड पर रविवार रात झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक प्रोपर्टी डीलर की मौत को गई। जानकारी के अनुसार मृतक सुरेश बागड़ा (41) पुत्र राधेश्याम बागड़ा बिहारीपुरा गांव स्थित बागड़ों की ढाणी में रहता था और प्रोपर्टी डीलर का काम करता था। रविवार रात करीब 1.25 बजे वह कार लेकर चौमूं से बिहारीपुरा आ रहा था। इसी दौरान नींद की झपकी आने के कारण वह संतुलन खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर बबूल से पेड़ से टकरा गई। सिर व सीने में गंभीर चोट आने से सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने की सूचना पर पुलिस व मृतक के परिजनों मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को चौमूं सीएससी के मुर्दाघर में रखवा दिया। जहां सोमवार सुबह चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।