यह भी पढे : बगरू के जयपुर सैन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में चोरी का प्रयास, दीवार तोड़कर बैंक में घुसे चोर, नहीं टूटी लोहे की तिजोरी और बच गए 46 लाख
मंदिर से अष्टधातु की प्रतिमा चोरी
दूदू. मौजमाबाद के छोटा जैन मंदिर से चोर सोमवार को दिन दहाड़े अष्टधातु की भगवान शांतिनाथ की प्रतिमा को चोरी कर ले गए। सूचना पर थाना प्रभारी हरिसिंह धायल भी मौके पर पहुंचे तथा घटना स्थल का जायजा लिया। इस संबंध में जैन समाज के अध्यक्ष मौजमाबाद निवासी अशोक कुमार बोहरा व मंत्री अशोक कुमार जैन ने मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार चोर सुबह लगभग 9 से 10 बजे के मध्य मंदिर में स्थित मुख्य वेदी के पीछे की ओर निर्मित वेदी में विराजमान करीब 700 वर्ष प्राचीन अष्टधातु की भगवान शांतिनाथ की प्रतिमा को चुराकर ले गए। जब मंदिर में शाम को आरती करने गए तो प्रतिमा चोरी होने की जानकारी मिली।