रेनवाल मांजी (जयपुर). ग्राम पंचायत रेनवाल मांजी में जलदाय विभाग द्वारा माड्यों की ढाल की ढाणी, धाणकों की ढाणी व गोधारों की ढाणी में बनाई गई पानी की टंकियाों में पिछले आठ महिनों से पानी नहीं भरने से आखिर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और पानी की रीति टंकी के सामने खड़े होकर जलदाय विभाग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया। मौके पर पहुंचे सुजाराम मांड्या ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। राजधानी से मात्र 30 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत रेनवाल मांजी में जलदाय विभाग के अधिकारियों की अनदेखी से सरकारी धन पानी में बहाया जा रहा है।