
Bahraich Road Accident: बहराइच में ट्रक-टैंपो ट्रेवलर की आमने सामने की टक्कर, सात की मौत, 11 गंभीर घायल
बहराइच-लखीमपुर मार्ग पर रविवार सुबह ट्रक-टैंपो ट्रेवलर में आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। दो घायल ने अस्पताल में दम तोड़ा। बाकी हादसे में घायल 11 लोग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहराइच में नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर नैनिहा मंडी के पास रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक - टैंपो ट्रेवलर में हुई टक्कर में कर्नाटक के 7 लोगों की मौत हो गई। गंभीर दुर्घटना को देख लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस को सूचना दी गई। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
अयोध्या दर्शन को जा रहे थे कर्नाटक से आए श्रद्धालु
मोतीपुर थाना क्षेत्र के नैनिहा मंडी के पास रविवार को लखीमपुर से एक टैंपो ट्रेवलर आ रहा था। जिसमें कर्नाटक से आए श्रद्धालु यात्रा कर रहे थे। इसमें करीब 20 श्रद्धालु बैठे थे। ट्रक से आमने सामने टकरा गया। सभी श्रद्धालु धार्मिक यात्रा पर निकले थे। रुपईडीहा बार्डर होते हुए ये सभी अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे। यहां से सभी बनारस पहुंचते। इसके बाद आगे की यात्रा को निकलते। इसी बीच बस भीषण हादसे का शिकार हो गई।
गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया
सूचना पाकर मोतीपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीन मृतकों के शव टैंपो ट्रेवलर में ही फंसे हुए थे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उनके शव को बाहर निकाला। घायलों को सीचसी मिहीपुरवा ले जाया गया। यहां से हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं : सीओ
सीओ जंग बहादुर यादव ने बताया कि, घायलों और मृतकों के बारे में अभी सूचना एकत्र की जा रही है। सभी का इलाज कराया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं। कंटेनर और बस को हटाकर मार्ग पर जाम खुलवाने का प्रयास जारी है।
Published on:
29 May 2022 10:26 am
बड़ी खबरें
View Allबहराइच
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
