29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला बंदी गृह और महिला अस्पताल का हाल परखने पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष

जिला कारागार बहराइच के निरीक्षण के दौरान आयोग की सदस्य ने महिला बैरक में जाकर महिला बन्दियों तथा उनके साथ रह रहे बच्चों का हालचाल लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sujeet Verma

•

Updated: 5 May 2016, 10:11 AM IST

jarina usmani

jarina usmani

बहराइच.जिले में महिला जनसुनवाई के लिए जिला मुख्यालय पहुंचीं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी ने आयोग की सदस्य रूकईया बानों के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया।
जिला कारागार बहराइच के निरीक्षण के दौरान आयोग की सदस्य ने महिला बैरक में जाकर महिला बन्दियों तथा उनके साथ रह रहे बच्चों का हालचाल लिया। साथ ही कारागार प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के बारे में महिला बन्दियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

जेल के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई बेहतर पाये जाने पर रूकईया बानों ने जेल प्रशासन विशेषकर जेल अधीक्षक ललित मोहन पाण्डेय के प्रयासों की सराहना करते हुए उनसे अपेक्षा की कि महिला बन्दियों को सरकार द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं नियमानुसार उपलब्ध करायी जायें। जेल के निरीक्षण के लिए पहुंचीं आयोग की अध्यक्ष महिला बन्दियों द्वारा तैयार किये गये हस्तशिल्प के नमूनों को देखकर काफी प्रभावित हुईं।

जिला कारागार के निरीक्षण के पश्चात उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी ने जिला महिला चिकित्सालय का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वार्डों को निरीक्षण करते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष ने अस्पताल में भर्ती महिला मरीजों एवं उनके तीमारदारों से जिला चिकित्सालय द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।