कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धापेवाड़ा रेल्वे क्रासिंग के समीप बाइक से 60 लीटर कच्ची शराब लाते पकड़ा। पुलिस ने बताया कि छोटी कुम्हारी निवासी उदेसिंह पति कंचनसिंह मरावी समनापुर की ओर से बाइक क्रमांक सीजी 04 ए 4264 में अवैध रूप से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब लेकर बेचने ला रहा था। सूचना पर पुलिस ने धापेवाड़ा रेल्वे क्रासिंग समीप घेराबंदी कर उदेसिंह को शराब सहित पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ धारा 34-2 आबकारी एक्ट के तहत मामला कायम किया।