बालाघाट/ इन दिनों फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन मध्य प्रदेश के बालाघाट में फिल्म शेरनी की शूटिंग कर रहा हैं। बुधवार को मीडिया बातचीत में उन्होंने कहा कि, वो बालाघटा के प्राकृतिक सौंदर्य से बेहद प्रभावित हुई हैं। यानी विद्या को ये शहर रास आया है, उन्होंने यहां के प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना करते हुए कहा कि, जब भी फिल्म की शूटिंग के दौरान जिले के जंगलों में जाना हुआ तो, वहां के नैसर्गिक सौंदर्य ने उन्हें खासा आकर्षित किया। विद्या को स्थानीय लोगों की सहजता ने बालाघाट की प्रकृति के साथ साथ संस्कृति से भी रूबरू कराया है।