20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने सीएम और पीएम का फूंका पुतला

लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने सीएम और पीएम का फूंका पुतला

कटनी हवालाकांड को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के खिलाफ  बुधवार को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahesh Done

•

Updated: 18 Jan 2017, 7:52 PM IST

balaghat

balaghat


बालाघाट.
कटनी हवालाकांड को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के खिलाफ बुधवार को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव, एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष अमृता धवन व कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने आंदोलन के दौरान बर्बरतापूर्वक दौड़ा-दौड़ाकर पीटा जो निंदनीय है। इस घटना का पूरे प्रदेश में कांग्रेस विरोध दर्ज कर रही है।

इनने फूंका पुतला

पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में जिला कांग्रेस सेवादल, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, खेत मजदूर किसान कांग्रेस ने जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर पुलिस के सामने एक के बाद एक पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम शिवराजसिंह का पुतला फूंका और मुख्यमंत्री से इस मामले में सार्वजनिक रूप से प्रदेशाध्यक्ष अरूण यादव से माफी मांगने की मांग की।

20 मिनट तक सांकेतिक जाम

विरोध के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर के इतवारी बाजार में करीब 20 मिनट का सांकेतिक जाम किया। इस दौरान प्रदेश व केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

सरकार अपना रही दमनकारी नीति

जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग चतुरमोहता ने कहा कि सरकार कटनी के हवालाकांड मे फंसे अपने मंत्री को बचाने भ्रष्टाचार और कालेधन को संरक्षण दे रही है जिसकी विरोध कर रहे कांग्रेसी नेताओं पर लाठीचार्ज कर सरकार ने दमनकारी नीति अपनाया है। उन्होंने कहा सरकार के द्वारा जनता की आवाज को दबाने किए जाने वाले हर प्रयास का कांग्रेसी मुंहतोड़ जवाब देकर उग्र आंदोलन करेंगे।

ये रहे शामिल

इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्याम पंजवानी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शहनाज खान, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मकसुद खान, खेत, मजदूर किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुकदेवमुनी कुतराहे, वरिष्ठ कांग्रेसी सीएस चतुरमोहता, अनूपसिंह बैस, शमीम सिद्दीकी सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।