निवेशकों ने बताया कि बेटा-बेटी की शादी, पढ़ाई, मकान निर्माण समेत अन्य जरूरत के समय राशि काम आ जाए, इसी मंशा से हजारों लाखों रुपए की राशि निवेश किया। वर्तमान में शादी का सीजन चल रहा है। लोगों को विवाह व मकान निर्माण समेत अन्य सामानों की खरीदारी के लिए राशि की जरूरत है, लेकिन कम्पनी राशि वापस नहीं कर रही है। निवेशकों को पिछले कुछ दिनों से दुव्र्यवहार और राशि देने के नाम पर आना-कानी करते हुए कंपनी कार्यालय बंद कर दिए जाने से निराशा हाथ लगी है।