20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना, सीएम का फूंका पुतला

पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना, सीएम का फूंका पुतला

 मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरूण यादव सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं पर शांतीपूर्ण प्रदेर्शन के दौरान पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने कालीपुतली चौक में धरना आंदोलन किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahesh Done

•

Updated: 17 Jan 2017, 5:38 PM IST

balaghat

balaghat

बालाघाट. मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरूण यादव सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं पर शांतीपूर्ण प्रदेर्शन के दौरान पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने कालीपुतली चौक में धरना आंदोलन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का पुतला भी फूंका।
आंदोलन में प्रमुख रूप से महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पा बिसेन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, विधायक संजय उइके, जनपद अध्यक्ष वारासिवनी चिंतामन नगपुरे, भीम फूलसूंगे, कैलाश साहू, अजय मिश्रा, वारासिवनी नपा अध्यक्ष विवेक पटेल, दयाल वासनिक, संतोष आड़े, मीना रूसिया, शहनाज खान, ज्ञानचंद चोपड़ा, छबीराम नागेश्वर, संतोष लिल्हारे, सुनील जैन, विवेक ऐड़े, नीरज हीरावत सहित अन्य कांग्रेसी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पूरे लोकतंत्र पर लाठीचार्ज
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि 500 करोड़ के हवालाकांड को लेकर किए जा रहे शांतीपूर्ण प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव, एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष अमृता धवन, प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं की पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठी से पिटाई की जो निंदनीय है। सभी को गंभीर चोट आने पर भोपाल के विभिन्न अस्पतालों मे उपचार किया जा रहा है। प्रदेश सरकार के ईशारे पर पुलिस ने यह निंदनीय कृत्य किया है। उन्होंने कहा कि लाठी चार्ज कांग्रेसी नेता नहीं पूरे लोकतंत्र पर हुआ है। सरकार द्वारा तानाशाही रवैय्या अपनाकर जनता की आवाज को दबाया जा रहा है।
कालाधन को किया सफेद
कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा नोटबंदी के दौरान 500 करोड़ के कालाधन को सफेद करने का काम किया है। हवाला कांड का पर्दाफाश होने पर मुख्यमंत्री चौहान द्वारा इस मामले में लिप्त मंत्रियों से इस्तीफा लेना था। लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा हवालाकांड का खुलासा करने वाले ईमानदार एसपी गौरव तिवारी का रातो रात स्थानांतरण करा दिया गया। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में किसी आरएसएस व भाजपा के लोगों ने साथ नहीं दिया। अंग्रेजों के शासनकाल में ये भारतमाता की जय व वंदे मातरम् बोलने में डरते थे।
दोषियों पर कार्रवाई की मांग
कांग्रेसियों ने पुलिस द्वारा कांग्रेसी नेताओं पर लाठी चार्ज करने वाले दोषी अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग राज्यपाल से की है। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।