
bjymbhupendra
मध्यप्रदेश में बीजेवायएम का एक वरिष्ठ नेता दुष्कर्म केस में फंस गया है। बालाघाट के युमो के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सोहागपुरे के खिलाफ एक शिक्षिका ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होते ही आरोपी शादी के मंडप से ही भाग गया। सोमवार को उसकी शादी थी जिसकी शिक्षिका को भनक लग गई। उसने रविवार रात को पुलिस में भूपेंद्र सोहागपुरे की शिकायत दर्ज कराई। महिला थाने में केस दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया। उसकी शादी भी निरस्त कर दी गई।
पुलिस को शिकायत में पीड़ित शिक्षिका ने बताया कि भूपेंद्र सोहागपुरे ने शादी का वादा कर उससे संबंध बनाए लेकिन बाद में मुकर गया। 2008 में भूपेंद्र जब प्राइवेट बीएड कॉलेज में पढ़ता था तभी हम दोनों की पहचान हुई थी।
सिंगरौली जिले में मिडिल स्कूल में शिक्षिका के रूप में 2020 तक पदस्थ रही। छुट्टियों में बालाघाट में उसने अपने दोस्त के कमरे पर बुलाकर शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। बाद में एक दूसरी लड़की से उसके अफेयर का पता चला तो उससे बात करना बंद कर दिया।
भूपेंद्र ने अफेयर से इनकार कर 2017 में फिर बातचीत चालू कर दी। 4 फरवरी 2024 को भूपेंद्र ने घर आकर मुझे जलील किया और शादी से इनकार कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। 16 नवंबर को पता चला कि भूपेन्द्र की शादी हो रही है। जब फंक्शन में उसे देखा तो डायल 100 को बुलाया। इसके बाद रविवार देर रात भूपेंद्र पर केस दर्ज किया गया।
आरोपी भूपेंद्र सोहागपुरे की सोमवार को शादी होने वाली थी। दुष्कर्म का केस दर्ज होते ही वह फरार हो गया। मोबाइल बंद कर लिया है। उसकी शादी भी निरस्त हो गई है। इधर महिला थाना प्रभारी सोनाली ढोक के अनुसार भूपेन्द्र सोहागपुरे के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। पीड़ित शिक्षिका का मेडिकल भी करा लिया गया है।
Updated on:
18 Nov 2024 04:32 pm
Published on:
18 Nov 2024 04:02 pm
