3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शोपीस बने सुरक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरे, बीजेपी नेता दे रहे ये बयान

टीडी कॉलेज चौराहे पर सीसी टीवी कैमरा लगाए गए हैं जो खराब हैं

2 min read
Google source verification
CCTV

सीसीटीवी

बलिया. अपराध और अपराधियों पर पैनी नजर रखने के लिए पुलिस विभाग ने बलिया के हर चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। जो अब मात्र शोपीस बन कर रह गए हैं। कारण रखरखाव सही तरीके से नहीं होने से यह खराब हो चुके हैं। अभी भी इसे लेकर पुलिस महकमा सक्रिय होता नहीं दिख रहा। अगर कैमरा ठीक रहता तो निश्चित ही कई मामलों में पुलिस को अपराधियों के धड़-पकड़ में मदद मिलती।

यह भी पढ़ें- तीन तलाक बिल पास होने पर नगमा फिर बनाएंगी मोदी की पेंटिंग, एक बार मिल चुकी है तलाक की धमकी

बता दें कि अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा बलिया के टीडी कॉलेज चौराहे का सीसी टीवी कैमरा लगाए गए है। इसके अलावा स्टेशन के बाहर मुख्यगेट पर चार व बगल के पुलिस पिकेट पर दो सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। जबकि नगर के अति व्यस्त इलाके शहीद चौक पार्क पश्चिम तथा उत्तर दिशा में एक-एक और गड़वार तिराहे पर तीन तथा टीडी चौराहे पर चार कैमरे लगाए गए हैं। इसमें से एक-दो को छोड़कर सभी कैमरे खराब पड़े है। आलम यह है कि कई कैमरो का रुख आसमान तो कई का जमीन की ओर है। ऐसे में इनका लगना और न लगना बेकार है। लेकिन पुलिस महकमा इस कवायद में फेल है।

यह भी पढ़ें-बलिया के लिए नए साल में मिलेगी नई सौगात, इस रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ेंगी ट्रेनें

आमतौर पर शहर के हर चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगा होना चाहिए। लेकिन बलिया के चौक इलाके और मीना बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी कैमरे नहीं लगे है। लिहाज़ा महिला सुरक्षा को लेकर महिलाओं का कहना है कि लूटपाट और छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं पर लगाम तभी लग सकता है जब हर जगह सीसीटीवी कैमरे हों। तो वहीं भाजपा नेता सीसीटीवी कैमरों की बदहाली का सारा जिम्मा पिछली सरकार पर फोड़ रहे हैं।

Story Loader