30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आश्चर्य, बलिया में भैंस ने जन्मा गाय का बछड़ा सब हैरान, जानें अखिलेश यादव ने क्या कहा

Surprised बलिया का एक गांव है असेगा। यह बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में आता है। जहां एक किसान के घर में अजीब घटना हुई। भैंस ने गाय के बछड़े को जन्म दिया है। इस बारे में जो भी सुन रहा है वो ही हैरान है। आखिर ऐसा कैसे संभव है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव तक जब यह खबर पहुंची तो इस रोचक घटना को जानकर उन्होंने भाजपा पर तंज कसा।

2 min read
Google source verification
buffalo.jpg

बलिया में इस वक्त एक घटना पूरे क्षेत्र चर्चा का विषय बनी हुई है। बलिया का एक गांव है असेगा। यह बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में आता है। जहां एक किसान के घर में अजीब घटना हुई। भैंस ने गाय के बछड़े को जन्म दिया है। इस बारे में जो भी सुन रहा है वो ही हैरान है। आखिर ऐसा कैसे संभव है। सभी ग्रामीण माथापच्ची कर रहे हैं कि, कैसे एक भैंस, गाय के बछड़े को जन्म दे सकती है। अब इस अनोखे मामले में सियासत भी होने लगी। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव तक जब यह खबर पहुंची तो इस रोचक घटना को जानकर उन्होंने भाजपा पर तंज कसा। अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि, इसमें भी घपला। जिसने भी यह ट्विट देख, मुस्कुरा कर रह गया।

बलिया का बांसडीह विधानसभा क्षेत्र राजनीति के चलते हमेश सुर्खियों में रहता है। पर मामला कुछ अलग है। भैंस ने जन्मा गाय का बछड़ा। पर इसमें भी भरपूर राजनीति हो रही है। असेगा गांव के किसान सत्येन्द्र यादव के घर काले रंग की भैंस ने भूरे व सफेद रंग के गाय के बछड़े को जन्म दिया है। शक्ल सूरत भी बछड़े जैसा ही है। अगल-बगल के गांवों से लोग इस ‘अचरज’ को देखने आ रहे हैं। सत्येन्द्र यादव ने इस बारे में बताया कि, उसने एक प्राइवेट डॉक्टर से भैंसा का सीमेन डलवा था। आशंका जताई जा रही है कि शायद डॉक्टर ने भैंस में सांड का सीमेन डाल दिया है, जिसके वजह से भैंस को गाय का बछड़ा पैदा हुआ है। सत्येन्द्र ने इसे कुदरत का करिश्मा बताया है। हालांकि डॉक्टरों की राय है कि भैंस में सांड का सीमेन डालने पर यह स्वीकार्य नहीं होगा। अब जाने क्या हुआ पर यह सत्य है कि, भैंस ने गाय का बछड़ा जन्मा है।

यह भी पढ़ें : Straw Crisis : भूसा हुआ तीन गुना महंगा पशुपालक परेशान, अब 80 रुपए लीटर बिकेगा दूध

चर्चा इस जोरदार ढंग से हुई कि यह राजधानी लखनऊ तक पहुंच गई। समाजवादी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने जब यह सुना तो आश्चर्य चकित रह गए। बलिया के असेगा गांव के इस अनोखे मामले में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने अधिकृत ट्वीट से खबर पोस्ट करते हुए टैग लाइन लिखी ‘इसमें भी घपला...।’ अखिलेश यादव के इस ट्विट के बाद बलिया का यह रोचक प्रसंग और सुर्खियों में आ गया।

यह भी पढ़ें : काला गेहूं चौंक गए न, पर इसकी खेती से किसान हो रहे मालामाल