24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ballia Murder Case News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की फौजी पति को टुकड़े टुकड़े काटा, अंगों को फेंका इधर उधर

Retired Soldier Murder Ballia: बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव खरीद के दियारे में शनिवार को पॉलिथीन में कटे हाथ-पैर मिलने के मामले में पुलिस छानबीन कर ही रही थी कि सोमवार को एक पुराने कुएं से शेष अंग भी बरामद हो गए। शव की शिनाख्त खेजुरी थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी देवेंद्र राम (62) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलिया

•

image

Abhishek Singh

•

Updated: 13 May 2025, 8:03 PM IST

Retired Army Man Killed: बलिया जिले में मुस्कान और साहिल जैसा एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और उसके अंगों को काटकर इधर उधर फेंक दिया।


आपको बता दें कि बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव खरीद के दियारे में शनिवार को पॉलिथीन में कटे हाथ-पैर मिलने के मामले में पुलिस छानबीन कर ही रही थी कि सोमवार को एक पुराने कुएं से शेष अंग भी बरामद हो गए। शव की शिनाख्त खेजुरी थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी देवेंद्र राम (62) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, देवेंद्र राम बीआरओ (बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन) में इलेक्ट्रिशियन के पद पर तैनात थे। दिसंबर 2023 में सेवानिवृत हुए थे। इस मामले में देवेंद्र राम की पत्नी माया देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला अवैध संबंधों से जुड़ा हुआ है। देवेंद्र राम के शव को उनके आवास से करीब 50 किमी दूर ठिकाने लगाया गया था। दोनों हाथ-पैर काटने के बाद शरीर के बाकी हिस्से को पॉलिथीन के बड़े थैले में भरकर कुएं में फेंका गया था।

पुलिस ने बताया कि खरीद से दियारा की ओर जाने वाले रास्ते में स्थित एक बाग से शनिवार को पॉलिथीन में लिपटे हाथ व पैर बरामद किए गए थे। इन अंगों को पोस्टमार्टम एवं डीएनए टेस्ट के लिए भेज दिया था। मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

इसी बीच सोमवार को झाड़ियों के पास कुएं से आ बदबू आ रही थी। वहां बकरी चराने पहुंची महिलाओं ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कुएं से पॉलिथीन के थैले को बाहर निकलवाया तो उसमें बिना हाथ-पैर का मानव शरीर मिला।

देवेंद्र का परिवार डेढ़ दशक से बहादुरपुर (कोतवाली थाना क्षेत्र बलिया) स्थित मकान में रहता था। वह गांव में ही रहते थे। बड़ी बेटी अंजलि जयपुर में रहती है। दूसरी बेटी नोएडा और छोटी बेटी कोटा में परीक्षा की तैयारी करती है। दत्तक पुत्र विहान हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है।

बलिया जिले की सदर कोतवाली पुलिस ने बीती रात चेकिंग के दौरान रिटायर्ड बीआरओ जवान की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पॉलटेक्निक कॉलेज के पास मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद बदमाश को पुलिस ने दबोचा। साथ ही उसके साथी को भी पकड़ लिया गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


ये है पूरा मामला


अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत मंगलवार की रात 1.20 बजे कोतवाली पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस की टीम को सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र में हत्या के पंजीकृत अभियुक्तों में वांछित अभियुक्त अनिल यादव और उसका साथी बाइक से कहीं जा रहे हैं। पुलिस ने इन लोगों से मुठभेड़ करके इन्हें गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि फौजी की पत्नी के कई लोगों से अवैध संबंध हैं।इस संबंध में फौजी की बेटी ने सारा खुलासा किया है।

Wife And Lover Murder Plot