Ballia News : हमारे देश 21वीं सदी में है पर आज भी सुदूरवर्ती इलाकों में आस्था के नाम पर अंधविश्वास परोसा जा रहा है। मामला बलिया के श्रवणपुर का है, जहां आस्था के नाम पर आयोजित गोवर्धन पूजा में एक मासूम को खौलते दूध से बच्चे को नहलाने का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स बच्चे के नंगे जिसमे पर मिटटी के बर्तन में खौल रहे दूध के झाग को लगातार मल रहा है। इससे बच्चा विचलित भी है पर गांव के लोगों की मानने तो यह यादव समाज के गोवर्धन पूजा की विधि है। इस खास पूजा को पंडित अनिल यादव ही संपन्न करवाते हैं और इससे सुख शान्ति आती है और परिवार विपत्तियों से मुक्त हो जाता है।