वहीं फिल्म मुकद्दर के ट्रेंड करने का श्रेय खेसारीलाल यादव ने दर्शकों और अपने फैंस को दिया और कहा कि अगर उन्हें पसंद नहीं आती तो यह फिल्म इतनी बड़ी नहीं बनती। इस फिल्म ने वो कर दिखाया, जो भोजपुरी सिनेमा के लिए इस वक्त जरूरी है। हम पर अश्लीलता का आरोप मढ़ा जाता रहा है, मगर अब तस्वीर बदल चुकी है। सिनेमाघरों के बाद अब यह फिल्म यू-ट्यूब के जरिये ड्राइंग रूम में भी जरूर पहुंची है, तभी तो दो दिन में इतनी बार देखा गया है। अब ऐसे दर्शक भी भोजपुरी फिल्मों के लिए सिनेमाघरों में आयेंगे। ऐसी हम उम्मीद करते हैं। मैं बस आज इतना ही कहना चाहूंगा कि मेरे चाहने वाले और भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों का प्यार यूं ही बना रहे।