
बलिया. अपने विवादित बयानों से लगातार चर्चा में बने रहने वाले बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर समाजवादी पार्टी के साइकिल यात्रा पर विवादित बयान दिया है। कहा कि यह समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा नहीं बल्कि सपा का राजनैतिक शव यात्रा है। कहा कि कुछ भी हो पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ के आगे साइकिल और हाथी नहीं दिखने वाली है।
बता दें कि बलिया के जयप्रकाश नगर से समाजवादी पार्टी का लोकतंत्र बचाओ समग्र क्रांति साइकिल यात्रा शुरू की। यह साइकिल यात्रा लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी में थी। यह बीजेपी सरकार को घेरने में जुटे समाजवादी पार्टी के नेता इस साइकिल यात्रा को नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद और उनके शीर्ष नेताओं ने जेपी ट्रस्ट से रवाना किया। साइकिल यात्रा में सपा कार्यकर्ता एक हुजूम में काफी उत्साहित दिखे जो केंद्र और प्रदेश सरकार के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए सपा के प्रदेश महासचिव युवाजन के नेतृत्व में लखनऊ के लिए रवाना हुए।
समाजवादी पार्टी का यह साइकिल यात्रा बलिया जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर से शुरू हुआ जिसमे सैकड़ो सपा कार्यकर्त्ता भाग लिए। साइकिल यात्रियों को जगह जगह स्वागत के लिए सपा कार्यकर्त्ता खड़े रहे साथ ही नेता प्रतिपक्ष रामगोबिंद चौधरी ने दावा किया कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है बहन बेटिया सुरक्षित नहीं है नौजवान परेशान किसान परेशान है देश में अघोषित इमर्जेसी के हालत है इसलिए जयप्रकाश के पैतृक गांव से इस सरकार को उखाड़ फेकने के लिए यह साइकिल यात्रा शुरू की गई है।
By- Amit