30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का अजब-गजब नुस्खा, पानी में पांच ढक्कन गौमूत्र मिलाकर पीने से नहीं होगा कोरोना

BJP MLA Surendra Singh का दावा कि गौमूत्र पीने से नहीं होगा कोरोना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलिया

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 8 May 2021, 11:37 AM IST

BJP MLA Surendra Singh

BJP MLA Surendra Singh

बलिया. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक सुरेंद्र सिंह (MLA Surendra Singh) ने कोविड से बचने के लिए अजीबोगरीब बयान दिया है। सुरेंद्र सिंह का दावा है कि गौमूत्र पीने से कोरोना वायरस (Corona Virus) से बचा जा सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करते हुए यह बात कही। सुरेंद्र सिंह ने दावा किया है कि वह रोजाना गौमूत्र पीते हैं इसलिए कोविड से बचे हुए हैं। वीडियो में सुरेंद्र सिंह गौमूत्र पीते हुए नजर आ रहे हैं और लोगों को भी इसके सेवन की सलाह दे रहे हैं। सुरेंद्र सिंह का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

क्या कहा वीडियो में

वीडियो में सुरेंद्र सिंह कहते हुए नजर आ रहे हैं, ‘बेरिया विधानसभा की पूरी जनता से फिर से एक अपील करना चाहता हूं। ये पतंजलि का गोधन अर्क है। मैं सुबह रोज खाली पेट पांच ढक्कन ठंडे पानी में मिलाकर गौमूत्र पीता हूं। इसके वैज्ञानिक तत्व क्या हैं, ये मुझे नहीं पता। लेकिन यही सेवन करके लगातार 18 घंटे मैं आप सब के बीच रहता हूं और कोविड से भी बचा हुआ हूं। मुझे पूरा विश्वास हो गया है सिर्फ गाय के गौमूत्र या गोधन अर्क का सेवन करके कोरोना जैसी महामारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है।’

विज्ञान गौमूत्र के सेवन को नहीं करेगा स्वीकार

बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने विज्ञान पर सवाल खड़े किए हैं। वीडियो में उन्होंने कहा है कि गौमूत्र के सेवन को विज्ञान स्वीकार नहीं करेगा। इतने वैज्ञानिक हैं लेकिन फिर भी दुनिया कोविड की शिकार हो रही है, ये सब फेल हो चुके हैं। भाजपा विधायक ने दावा किया है कि गौमूत्र का सेवन 10 दिनों तक बिना झिझक किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: खुली हवा में टहलने से नहीं होगा कोरोना, बंद कमरे में रहते हुए भी फैल सकता है वायरस

ये भी पढ़ें: प्रशासन हुआ सख्त, निजी अस्पतालों की मनमानी वसूली पर लगी रोक, तय की गई जांच की दरें