24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बलिया
बीजेपी विधायक का विवादित बयान, कहा भगवान राम भी आ जाये तो रेप की घटना पर अंकुश लगाना संभव नहीं
Play video

बीजेपी विधायक का विवादित बयान, कहा भगवान राम भी आ जाये तो रेप की घटना पर अंकुश लगाना संभव नहीं

जिस्म लूटने वालों को नहीं हो सकता है एनकाउंटर, मीडिया अपराध का गलत आंकड़ा प्रस्तुत कर रही
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलिया

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 7 Jul 2018, 5:28 PM IST

रिपोर्ट:- अमित कुमार
बलिया. बीजेपी के विधायक ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। यूपी में बढ़ते रेप के मामलों पर कहा कि भगवान राम भी आ जाये तो रेप की घटना पर अंकुश लगाना संभव नहीं है। यह घटना समाज को स्वाभाविक प्रदूषण है। इससे कोई वंचित नहीं रह सकता है।
यह भी पढ़े:-यूपी का यह नेता बना सकता है दूसरा महागठबंधन, बीजेपी के साथ सपा व बसपा को भी लगेगा झटका


लगातार विवादित बयान देने वाले बलिया के बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह के इस बयान से हड़कंप मचना तय है। विकास भवन में जब मीडिया ने उन्नाव रेप केस सहित प्रदेश में रेप के बढ़ते मामलों को लेकर प्रश्र किया तो विधायक ने विवाविद बात कही। विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि जान लेने वालों का पुलिस एनकाउंटर कर रही है लेकिन जिस्म लूटने वालों का एनकाउंटर नहीं किया जा सकता है। सभी अभिभावक, बहने, भाई सभी का धर्म है कि समाज के लोगों को अपना परिवार समझे और धर्म का पालन करे। यूपी में बढ़ते अपराध पर कहा कि मीडिया के आंकड़ेबाजी में सच्चाई नहीं है। यूपी पुलिस से आंकड़े लेंगे तो पता चलेगा कि प्रदेश में अपराध पर कितना नियंत्रण हुआ है।
यह भी पढ़े:-पलक झपकते ही पार कर दिया 80 लाख का सोना, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

पूर्व में भी दे चुके हैं विवादित बयान
बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह पूर्व में भी कई विवादित बयान दिया था। उन्होंने सुभासपा के राष्र्टीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को लेकर आपत्तिजनक बाते कही थी बाद में ओमप्रकाश राजभर के बेटे के वैवाहिक समारोह में भी शामिल हुए थे। बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने ही कहा था कि लोकसभा चुनाव 2019 भगवान बनाम इस्लाम होगा। इससे पूर्व बीजेपी विधायक ने अधिकारियों से बेहतर वेश्या को बताया था कभी ताजमहल का नाम राम या कृष्ण महल रखने की बात बोलने वाले विधायक सुरेन्द्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी राज में संवरेगी औरंगजेब के किले की तकदीर